08 मई 2009
वार्ता
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कोच
जॉन बुकानन का मानना है कि आईपीएल के दूसरे संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ियों शेन वॉर्न, मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट के शानदार प्रदर्शन के बाद इन्हें ट्वेंटी-20 विश्वकप के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
पढ़ें: ये आईपीएल है, मजाक नहीं है बुकानन- ललित मोदी ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कोच
बुकानन ने कहा कि वॉर्न और गिलक्रिस्ट अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले 20-20 विश्वकप में टीम का नेतृत्व करने की भी क्षमता रखते हैं।
बुकानन ने समाचार पत्र ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, “चयनकर्ताओं को इन खिलाड़ियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि वे 20-20 विश्वकप में खेलने के लिए हामी भर सकें।” उन्होंने कहा कि हेडन, गिलक्रिस्ट और वॉर्न को 20-20 के विशेषज्ञ खिलाड़ियों शेन हारवुड, कैमरून व्हाइट, और शॉन टेट के साथ खेलाने पर विचार करना चाहिए।
पढ़ें: बुकानन मोह में शाहरूख का बंटाधार, टीम में दरार वर्तमान में आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोलकाता टीम के कोच की भूमिका निभा रहे
बुकानन ने कोलकाता टीम के ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी ब्रैड हॉज को भी 20-20 टीम में शामिल करने की वकालत की। उन्होंने कहा, हॉज के पास हरफनमौला क्षमता है और ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं को इससे मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।”
देखिए- आईपीएल पर विशेष