|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
12 मई 2009
जोश 18
सेंचुरियन। बेंगलुरु की टीम ने मंगलवार को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच में कोलकाता को छह विकेट से हरा दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम (नाबाद 84) और डेविड हसी (43) की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर चार विकेट पर 173 रन बनाए।
जवाब में खेलने उतरी बेंगलुरु की टीम ने 19.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉस टेलर बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे। टेलर ने 33 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रनों की नाबाद पारी खेली। जैक्स कालिस ने 32 और जेसी राइडर ने 22 रनों का योगदान दिया। मार्क बाउचर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
रॉस टेलर को शानदार पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
कोलकाता टीम की ओर से गेंदबाज मुरली कार्तिक ने दो, अजित आगरकर और अजंता मेंडिस ने एक-एक विकेट झटके।
| कोलकाता की टीम खेल में जीरो, कमाई में हीरो |
| आईपीएल- कोलकाता और बेंगलुरु की भिड़ंत आज |
| कोलकाता टीम को अलविदा कहेंगे कोच बुकानन |
20वां ओवर- एंगलो मैथ्यू गेंदबाजी आक्रमण पर। बेंगलुरु को जीतने के लिए पांच रनों की जरूरत है। ओवर की पहली गेंद पर बाउचर ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर टेलर ने छक्का जड़ मैच अपने नाम कर लिया।
बेंगलुरु टीम की ओर से रास टेलर ने 81 और मार्क बाउचर ने 13 रनों की नाबाद पारी खेली। टेलर ने 81 रनों की नाबाद पारी में 33 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के लगाए।
19वां ओवर- अजित आगरकर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की दूसरी गेंद पर टेलर ने छक्का ठोंकते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है। और ओवर की आखिरी गेंद टेलर ने एक बार फिर छक्का जड़ते हुए दोनों बल्लेबाजों ने इस ओवर में कुल 16 रन बनाए।
इस समय रास टेलर 75 और मार्क बाउचर 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 169 रन हो गया है।
18वां ओवर- ईशांत शर्मा की एक और गेंदबाजी। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर टेलर ने चौका ठोंका। ईशांत का यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ। ईशांत ने ओवर की आखिरी गेंद नो बाल फेंकी और बाउचर ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में कुल 19 रन बने।
इस समय रास टेलर 60 और मार्क बाउचर 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन हो गया है।
17वां ओवर- अजित आगरकर की गेंदबाजी। ओवर की पहली गेंद पर टेलर ने चौका लगाने के साथ ही आखिरी गेंद पर फिर चौका लगाया। टेलर ने इस ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। आगरकर के इस ओवर में कुल 12 रन बने।
इस समय रास टेलर 51 और मार्क बाउचर 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 130 रन हो गया है।
16वां ओवर- मेंडिस एक बार फिर गेंदबाजी के लिए लगाए गए। मेंडिस को पहली और कोलकाता की टीम को चौथी सफलता मिली। मेंडिस ने राहुल द्रविड़ (12) को अपने ओवर की चौथी गेंद पर खुद ही लपका।
इस समय रास टेलर 42 और मार्क बाउचर शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 122 रन हो गया है।
15वां ओवर- ईशांत शर्मा एक बार फिर गेंदबाजी पर लगाए गए। ओवर की पहली गेंद पर चौका ठोंका। इस ओर में कुल 9 रन बने।
इस समय रास टेलर 40 और राहुल द्रविड़ 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन हो गया है।
14वां ओवर- एंगलो मैथ्यू गेंदबाजी आक्रमण पर। काफी महंगे साबित हुए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका ठोंकने के साथ ही ओवर की आखिरी गेंद पर फिर चौका ठोंक डाला।
इस समय रास टेलर 39 और राहुल द्रविड़ 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गया है।
13वां ओवर- मुरली कार्तिक फिर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की लगातार दो गेंदों पर रास टेलर ने छक्का ठोंका। कार्तिक का यह ओवर महंगा साबित हुआ और कुल 14 रन दे डाले।
इस समय रास टेलर 24 और राहुल द्रविड़ 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन हो गया है।
12वां ओवर- अजंता मेंडिस फिर गेंदबाजी के लिए लगाए गए। मेंडिस की सधी हुई गेंदबाजी। इस ओवर में कुल छह रन बने।
इस समय रास टेलर 11 और राहुल द्रविड़ 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन हो गया है।
11वां ओवर- मुरली कार्तिक गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की पांचवीं गेंद पर राबिन उथप्पा (7) का विकेट ले टीम को तीसरी तथा अपना दूसरा विकेट हासिल किया। कार्तिक ने उथप्पा को एंगलो मैथ्यू के हाथों कैच करवाया। इस ओवर में कुल चार रन बने।
इस समय रास टेलर 7 और राहुल द्रविड़ शून्य रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन हो गया है।
दसवां ओवर- अजित आगरकर गेंदबाजी आक्रमण पर लगाए गए। आगरकर ने ओवर की दूसरी गेंद पर जेसी राइडर (22) को सौरव गांगुली के हाथों कैच कराया। इस ओवर में कुल सात रन बने।
इस समय राबिन उथप्पा 5 और रास टेलर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 70 रन हो गया है।
जेसी राइडर ने 22 रनों की पारी में 20 गेंदों में तीन चौके लगाए।
नौवां ओवर- मुरली कार्तिक का दूसरा ओवर। ओवर की दूसरी गेंद पर जैक्स कैलिस (32) का विकेट ले कोलकाता टीम को पहली सफलता दिलाई। राबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए।
इस समय जेसी राइडर 22 और राबिन उथप्पा 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 63 रन हो गया है।
जैक्स कैलिस ने 32 रनों की पारी में 4 चौके और एक छक्के लगाए।
आठवां ओवर- मेंडिस गेंदबाजी के लिए लगाए गए। ओवर की दूसरी गेंद पर कैलिस ने चौका ठोंका। एक चौके के साथ इस ओवर में कुल सात रन बने।
इस समय जैक्स कैलिस 32 और जेसी राइडर 21 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 58 रन हो गया है।
सातवां ओवर- स्पिनर मुरली कार्तिक गेंदबाजी आक्रमण पर लगाए गए। मुरली की सधी हुई गेंदबाजी, बिना चौके छक्के दिए ओवर में कुल पांच रन दिए।
इस समय जैक्स कैलिस 25 और जेसी राइडर 21 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 51 रन हो गया है।
छठवां ओवर- डेविड हसी गेंदबाजी आक्रमण पर लगाए गए। राइडरन ने दूसरी और कैलिस ने ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाते हुए इस ओवर में कुल 10 रन बनाए।
इस समय जैक्स कैलिस 23 और जेसी राइडर 19 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 46 रन हो गया है।
पांचवां ओवर- एंगलो मैथ्यू गेंदबाजी आक्रमण पर। एंगलो ने सधी हुई गेंदबाजी की। लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर राइडन ने चौका ठोंक डाला। इस ओवर में एक चौके के साथ कुल 9 रन बने।
इस समय जैक्स कैलिस 18 और जेसी राइडर 14 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन हो गया है।
चौथा ओवर- मेंडिस की जगह तेज गेंदबाज अजित आगरकर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर कैलिस ने चौका तथा छक्का जड़ते हुए कुल 10 रन चुराए।
इस समय जैक्स कैलिस 17 और जेसी राइडर 7 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन हो गया है।
तीसरा ओवर- ईशांत शर्मा का दूसरा ओवर। ओवर की पहली गेंद पर कैलिस ने चौका जड़ा। जबकि ओवर की पांचवीं गेंद पर राइडर ने चौका लगाते हुए दोनों बल्लेबजों ने कुल 10 रन चुराए।
इस समय जैक्स कैलिस 7 और जेसी राइडर 7 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 17 रन हो गया है।
दूसरा ओवर- अजंता मेंडिस टीम में लौटे। मेंडिस की बेहतरीन गेंदबाजी। अपने ओवर में मात्र पांच रन दिए।
इस समय जैक्स कैलिस 2 और जेसी राइडर 3 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 7 रन हो गया है।
पहला ओवर- कोलकाता के 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बेंगलुरु टीम की शुरुआत सलामी बल्लेबाज जैक्स कैलिस और जेसी राइडर ने की। ईशांत शर्मा का पहला ओवर। ओवर मे मात्र एक रन बने।
इस समय जैक्स कैलिस शून्य और जेसी राइडर 1 बनाकर क्रीज पर हैं। बेंगलुरु टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन हो गया है।
इससे पहले-
कोलकाता ने चार विकेट पर 173 रन बनाए-
कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम (नाबाद 84) और डेविड हसी (43) की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता की टीम ने स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया है। कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।
कोलकाता टीम की ओर से कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम ने 84 और साहा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मैक्कुलम ने 84 रनों की पारी में 64 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए। कोलकाता ने आखिरी चार ओवर में 60 रन बनाए।
बेंगलुरु टीम की ओर से विनय कुमार ने दो, अनिल कुंबले और बी अखिल ने एक-एक विकेट झटके।
20वां ओवर- कैलिस मैच का आखिरी ओवर में कुल 20 लुटाए। मैक्कुलम ने इस ओवर में दो चौके लगाया जबकि साहा ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 84 और साहा 10 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 173 रन हो गया है।
19वां ओवर- विनय कुमार गेंदबाजी आक्रमण पर लगाए गए। इन्होंने अभी तक दो विकेट झटके हैं। विनय इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। मैक्कुलम ने अजब-गजब तरीके से शाट खेलते हुए ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर चौका लगाने के साथ कुल 16 रन चुराए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 74 और साहा 3 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 153 रन हो गया है।
18वां ओवर- कुंबले में एंगलो मैथ्यू (16) का विकेट ले टीम को चौथी सफलता दिलाई। कुंबले में एंगलो को विराट कोहली के हाथों लपकवाया। इस ओवर में मात्र चार रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 59 और साहा 2 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 137 रन हो गया है।
एंगलो मैथ्यू ने 16 रनों की पारी में 13 गेंदों पर दो चौके लगाए।
17वां ओवर- अखिल गेंदबाजी आक्रमण पर। दूसरी और तीसरी गेंद पर मैक्कुलम ने छक्का मारते हुए आईपीएल-दो में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। और ओवर की आखिरी गेंद पर एंगलो ने चौका लगाने के साथ दोनों बल्लेबाजों ने कुल 20 रन बनाए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 57 और एंगलो मैथ्यू 16 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर। 133 रन हो गया है।
16वां ओवर- कुंबले गेंदबाजी के लिए खुद आए। लेकिन महंगे साबित हुए। एंगलो ने ओवर की चौथी और मैक्कुलम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाने के साथ ही इस ओवर में कुल 11 रन बनाए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 42 और एंगलो मैथ्यू 11 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर। 113 रन हो गया है।
15वां ओवर- राइडर गेंदबाजी आक्रमण पर। राइडर की सधी हुई गेंदबाजी। ओवर में कुल 5 रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 37 और एंगलो मैथ्यू 5 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर। 102 रन हो गया है।
14वां ओवर- गेंदबाज अखिल ने डेविड हसी (43) का विकेट ले बेंगलुरु टीम को तीसरी सफलता दिलाई। अखिल की गेंद पर हसी बोल्ड हो गए। कोलकाता टीम के बल्लेबाज एंगलो मैथ्यू पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 35 और एंगलो मैथ्यू 2 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर। 97 रन हो गया है।
डेविड हसी ने 43 रनों की पारी में 27 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए।
13वां ओवर- जेसी राइडर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की आखिरी गेंद पर हसी ने चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 31 और डेविड हसी 43 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर। 90 रन हो गया है।
12वां ओवर- अखिल गेंदबाजी के लिए बुलाए गए। ओवर की पहली गेंद ही वाइड डाली। अखिल ने अपना पहला ओवर अच्छा फेंका। विपक्षी खिलाड़ियों को मारने का मौका नहीं दिया और अपनी ओवर में कुल 5 रन दिए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 28 और डेविड हसी 37 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर। 81 रन हो गया है
11वां ओवर- टाइमआउट के बाद जेसी राइडर गेंदबाजी के लिए भेजे गए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्कुलम ने चौका ठोंका। इस ओवर में कुल सात रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 26 और डेविड हसी 35 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर। 76 रन हो गया है।
दसवां ओवर- कुंबले एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की तीसरी गेंद पर हसी ने छक्का ठोंका। उसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर दो-दो रन चुरान के साथ ही इस ओवर में कुल 12 रन चुराए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 25 और डेविड हसी 33 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर। 69 रन हो गया है।
नौवां ओवर- जेसी राइडर की जगह अप्पन्ना गेंदबाजी के लिए लगाए गए। ओवर की पहली गेंद पर हसी ने तीन रन चुराए। इन तीन रनों के साथ कोलकाता टीम का 50 रन पूरा हो गया। ओवर की आखिरी पांचवीं गेंद पर मैक्कुलम ने चौका ठोंका। इस तरह ओवर में कुल 10 रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 24 और डेविड हसी 22 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर। 57 रन हो गया है।
आठवां ओवर- बेंगलुरु टीम के कप्तान अनिल कुंबले खुद गेंदबाजी आक्रमण पर आए। कुंबले ने सधी हुई गेंदबाजी की। ओवर में मात्र एक रन दिए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 18 और डेविड हसी 18 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन हो गया है।
सातवां ओवर- जेसी राइडर की एक बार फिर टीम में वापसी हुई। ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्कुलम ने चौका जड़ा। उसके बाद राइडर की बाकी बचे हुए गेंदों पर एक-एक चुराए। इस ओवर में कुल 8 रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 18 और डेविड हसी 17 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 46 रन हो गया है।
छठवां ओवर- कैलिस एक बार फिर गेंदबाजी आक्रमण पर। ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर बाउचर हसी का कैच लेने से चूके। जीवनदान मिलने के बाद ओवर की पांचवीं गेद पर छक्का उड़ाने के साथ ही आखिरी गेंद पर चौका लगाया। कैलिस ने इस ओवर में कुल 11 रन लुटाए।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 12 और डेविड हसी 15 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 38 रन हो गया है।
पांचवां ओवर- बेंगलुरु टीम के गेंदबाज विनय कुमार ने एन घोष (7) का विकेट ले टीम को दूसरी सफलता दिलाई। घोष 7 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर बाउचर को कैच दे बैठे। ओवर की पहली गेंद पर घोष ने चौका जड़ा था। विनय के ओवर की आखिरी गेंद पर हसी ने चौका लगाने के साथ ही इस ओवर में कुल 10 रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 11 और डेविड हसी 5 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 27 रन हो गया है।
चौथा ओवर- कैलिस का दूसरा ओवर। कैलिस की सधी हुई गेंदबाजी। इस ओवर में मात्र एक रन दिया।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 10 और एन घोष 2 बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 16 रन हो गया है।
तीसरा ओवर- विनय कुमार का दूसरा ओवर। ओवर की तीसरी गेंद पर सौरव गांगुली (4) का विकेट ले टीम को पहली सफलता दिलाई। विनय ने गांगुली को विकेटकीपर मार्क बाउचर के हाथों कैच कराया।
पहला ओवर- कोलकाता टीम की पारी की शुरुआत कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम और सौरव गांगुली ने की। जबकि बेंगलुरु टीम की ओर से विनय कुमार ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की है। गांगुली ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में कुल पांच रन बने।
इस समय ब्रैंडन मैक्कुलम 1 और सौरव गांगुली 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोलकाता टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन हो गया है।
इससे पहले-
आईपीएल- बेंगलुरु ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला-
बेंगलुरु टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने मंगलवार को स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर कोलकाता टीम के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 41वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमें अपना 11वां मैच खेल रही हैं। बेंगलुरु की टीम दस मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक जुटाए हैं जबकि कोलकाता टीम दस में से सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है।
पढ़ें: कोलकाता की टीम खेल में जीरो, कमाई में हीरो
कोलकाता की टीम को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। आठ टीमों की तालिका में बेंगलुरु की टीम सातवें स्थान पर है। कोलकाता की टीम निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंतिम स्थान पर है।
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
क्रिकेट समाचार