09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  सायमंड्स ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम से भी बाहर
सायमंड्स ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ टीम से भी बाहर
ads by google

01 जून 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

सिडनी
। कभी ऑस्ट्रेलियाई टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स के  दिन इतने खराब हो गए हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीम में भी शामिल नहीं किया गया हैं।

 संन्यास का कोई इरादा नहीं: सायमण्ड्स
एशेज में साइमंड्स को देखना चाहते हैं गिलक्रिस्ट


इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना पाने वाले सायमंड्स को जून-जुलाई में पाकिस्तान-ए टीम के साथ खेली  जाने वाली श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं मिली हैं।

सायमंड्स के साथ-साथ हरफनमौला ब्रैड हॉज को भी इस टीम के लिए नजरअंदाज किया गया हैं। ऐसा माना जा रहा हैं  कि कैमरून व्हाइट की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के चयन के लिए चयनकर्ताओं ने यह  फैसला किया हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे  संस्करण में खेलने से रोके गए तेज गेंदबाज शान टेट को हालांकि इस टीम में जगह दे गई  हैं। टेट चोट के कारण चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे।

टीम इस प्रकार है: कैमरून व्हाइट (कप्तान), एडम वोग्स, जार्ज बेले, डगलस बोलिंगर, रेयान ब्रॉड, बर्ट कॉकले, कैलम फग्र्यूसन, ब्रेट गीव्स, मोएसेस हेनरिक्स, जान होलार्ड, माइकल क्लींगर, जेसन क्रेजा, शान मार्श, क्लिंट मैके, टिम पेन, शॉन टेट और डेविड वार्नर।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.