10 जून 2009
रॉयटर्स
हैले (जर्मनी)। खेल जीवन का पहला
फ्रेंच ओपन खिताब जीतने में हुई बेतरह थकान से उबरने के लिए दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी
रोजर फेडरर ने हैले ग्रास स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है।
पढ़ें- रोजर फेडरर ने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब फेडरर ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि इस फैसले के लिए उन्हें खेद है लेकिन पिछले दो सप्ताह उनके लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर बेहद कठिन रहे। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस स्पर्धा के आयोजक और दर्शक मेरी परेशानी को समझेंगे।”
फेडरर का इस स्पर्धा में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और वह गत छह वर्षों में पांच बार जीत चुके हैं। दरअसल घसियाले कोर्ट पर खेला जाने वाला यह स्पर्धा सर्वाधिक प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम
विम्बलडन की तैयारी के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
पढ़ें- रोजर फेडरर परिणय-सूत्र में बंधे वैसे फेडरर हैले स्पर्धा में भले ही खेलने के लिए नहीं उतर रहे हैं, लेकिन वह गत वर्ष
राफेल नडाल के हाथों गंवाये विम्बलडन के ताज को दोबारा हासिल करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने से उनके हौसले वैसे ही बुलंद हैं।
देखिए- ट्वेंटी-20 क्रिकेट विश्व कप पर विशेष