09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  खबरें  »  फेडरर सबसे बड़े टेनिस स्टार हैं: सैम्प्रास
फेडरर सबसे बड़े टेनिस स्टार हैं: सैम्प्रास
ads by google
06 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शूमार पीट सैम्प्रास ने रोजर फेडरर को 15 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर बधाई देते हुए उन्हें सबसे बड़ा टेनिस स्टार करार दिया है।

पढ़ें- टेनिस सम्राट फेडरर ने छठा विंबलडन जीता

रविवार को स्विट्जरलैंड के फेडरर विम्बलडन का फाइनल जीतकर 15ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए। उल्लेखनीय है कि सैम्प्रास के नाम 14 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका के महान टेनिस खिलाड़ी सैम्प्रास ने कहा, "मेरे हिसाब से फेडरर सबसे बड़े हैं। वह अद्वितीय हैं। वह आदर्श हैं। वह खेल के लिए एक पूंजी हैं।"

पढ़ें- सेरेना ने वीनस को हराकर विंबल्डन जीता

टेनिस जगत के दो और महान खिलाड़ियों रोड लेवर और ब्योन बोर्ग ने भी फेडरर की प्रशंसा के पुल बांधे। आस्ट्रेलिया के लेवर ने कहा, "मैं मानता हूं कि लोगों को फेडरर के खेलते समय गेंद नहीं बल्कि उनका पैर देखना चाहिए। इसके बाद आप जान सकते हैं कि वह कुछ शॉट्स किस तरह से लगाते हैं और वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। "

बोर्ग ने कहा, "फेडरर खेल में हमेशा अपना सौ फीसदी देते हैं। वह अभी बहुत सारे फाइनल खेलते दिखेंगे।"

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.