06 जुलाई 2009
रॉयटर्स
लंदन। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ जुलाई से शुरू हो रहे एशेज श्रृंखला के पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
पढ़ें- ली के अनुभव से खिताब बचा सकते हैं कंगारू- गिली इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने बुधवार से कार्डिफ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए रविवार को टीम की घोषणा की। टीम में दो स्पिनरों मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान को जगह दी गई हैं। वहीं घायल ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ फिट होकर टीम में वापस लौट आए हैं।
पढ़ें- एशेज- पोंटिंग पिच की जासूसी कराएंगे इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवि बोपारा को भी टीम में शामिल किया गया है। अब बोपारा का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का होगा।
पढ़ें- पनेसर को कमतर आंकना कंगारुओं की भूल- स्ट्रॉस गौरतलब है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आठ जुलाई से पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला शुरू हो रही है। मेजबान टीम ने आखिरी बार पूर्व कप्तान माइकल वॉन के नेतृत्व में वर्ष 2005 में एशेज श्रृंखला जीती थी।
टीम- एंड्रयू स्ट्रॉस (कप्तान), जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, स्टुअर्ट ब्रॉड, पॉल कोलिंगवुड, एलिस्टेयर कुक, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, ग्राहम ओनियंस, मोंटी पनेसर, केविन पीटरसन, मैट प्रायर और ग्रीम स्वान।