10 जुलाई 2009
वार्ता
लंदन। इंग्लैंड की सेंट्रल लंकाशायर यूनिवर्सिटी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान
सौरव गांगुली को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मानद फेलोशिप से सम्मानित करेगी।
पढ़ें- सौरव गांगुली कैब चुनाव लड़ने की तैयारी में यह समारोह 15 जुलाई को प्रेस्टन गिल्डहॉल में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही
गांगुली पहली बार इंग्लैंड के किसी विश्वविद्यालय से मानद सम्मान हासिल करेंगे।
इस फेलोशिप के बारे में विश्वविद्यालय के खेल एवं पर्यटक स्कूल के प्रमुख डॉ. जॉन मिन्टन ने कहा, “
सौरव गांगुली का शानदार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीव और खेल के प्रति उनका जुनून हमारे विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। हमारे छात्र एवं कर्मचारी सौरव के रूप में अपने मानद सहपाठी को पाकर गर्व महसूस करते हैं और हमें बेहद खुशी है कि सौरव ने हमारी इस पेशकश को मंजूर कर लिया।”
पढ़ें- सौरव गांगुली तो विश्व चैम्पियन हैं- शाहरूख 49 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले
सौरव मानद फेलोशिप का यह सम्मान दो हजार स्नातकों और उनके अभिभावकों के समक्ष ग्रहण करेंगे।