22 जुलाई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा कर दी है।
पढ़ें- दिलशान की अंगुली टूटी, वनडे में खेलना संदिग्ध पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' से मिली जानकारी के मुताबिक कप्तान
यूनुस खान और कोच इंतिखाब आलम की मदद से चयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष वसीम बारी द्वारा चयनित 16 सदस्यीय टीम में जहां विवादित तेज गेंदबाज
शोएब अख्तर को जगह नहीं मिली, वहीं दूसरी ओर तेज गेंदबाज राणा नवेद उल हसन और सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर दो साल के अंतराल के बाद टीम में जगह पाने में सफल रहे। एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत 30 जुलाई को हो रही है। फिलहाल दोनों टीमें कोलंबो में तीसरा टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त हैं।
पढ़ें- एडवर्ड्स, पावेल चैपियंस ट्रॉफी के संभावितों में अख्तर को फिटनेस के आधार पर टीम से बाहर रखा गया है जबकि नजीर और राणा को इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से नाता तोड़ने के बाद टीम में जगह मिली है। ये दोनों खिलाडी़ वर्ष 2007 में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए खेले थे।
पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम जारी पीसीबी की चयन समिति ने एकदिवसीय टीम के साथ-साथ इस साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी संभावित टीम का चयन किया। इस टीम में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को भी जगह दी गई है। आसिफ 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के दौरान डोप टेस्ट में नाकाम रहे थे। उनका प्रतिबंध सितंबर में ही समाप्त होगा।
पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी की इनामी राशि चार गुना बढ़ी एकदिवसीय टीम इस प्रकार है: यूनुस खान, मिस्बाह-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, इमरान नजीर, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, फवद आलम, अब्दुल रज्जाक, राव इफ्तिखार अंजुम, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर, उमर अकमल और राणा नवेद उल हसन।
चैंपियंस ट्रॉफी की संभावित टीम इस प्रकार है: यूनुस खान, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद यूसुफ, इमरान नजीर, नासिर जमशेद, शोएब मलिक, कामरान अकमल, शाहिद अफरीदी, फवद आलम, अब्दुल रज्जाक, राव इफ्तिखार अंजुम, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर, उमर अकमल, खालिद लतीफ, अजहर अली, उमर आमीन, शहरयार गिलानी, यासिर अराफात, सरफराज अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद ताल्हा, सोहैल तनवीर, वहाब रियाज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद हफीज, सलमान बट्ट और राणा नवेद उल हसन।