03 सितम्बर 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  अजमेर धमाका: आधा दर्जन लोगों से पूछताछ
अजमेर धमाका: आधा दर्जन लोगों से पूछताछ
रुपए- पैसे का हाल-चाल जानना है? जाइए हिन्दी मनीकंट्रोल पर!
गेंद-दर-गेंद, त्रिकोणीय श्रृंखला का सबसे तेज स्कोरकार्ड देखें।
12 अक्टूबर 2007
वार्ता

अजमेर।
राजस्थान के अजमेर में प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में मुख्य मजार के सामने गुरूवार शाम एक भीषण बम विस्फोट के सिलसिले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

केन्द्र सरकार ने इस घटना के बाद विशेष सर्तकता बरतते हुए और त्यौहारों के मद्देनजर सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है।

रोजा इफ्तार के समय ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के अहाता-ए-नूर के पास हुए इस विस्फोट में 17 व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

इस घटना के बाद दरगाह को खाली कराने के साथ ही सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। दरगाह क्षेत्र में पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। दरगाह परिसर को जायरीनों से खाली करा लिया गया है।

मृतकों में एक की शिनाख्त मुम्बई निवासी मोहम्मद शाहिद के रुप में हुई है। विस्फोट के दो घंटे बाद लगभग 100 खादिमों ने दरगाह दीवान सैय्द जैनुल आबेदीन अली की विस्फोट स्थल पर ही जमकर पिटाई कर डाली। दरगाह दीवान को बचाने के लिए दरगाह के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे सुरक्षा कर्मियों से भी खादिम भिड़ गए। उत्तेजित खादिमों ने कुछ स्थानीय दुकानदारों से भी मारपीट की।

विस्फोट की खबर फैलते ही दरगाह क्षेत्र सहित पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई और पूरे क्षेत्र के बाजार बंद हो गए।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि सभी राज्यों को अलर्ट जारी कर आतंकवादी घटनाओं के प्रति सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी इस प्रकार के विस्फोट कर देश की शांति, एकता और धार्मिक सदभाव को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

देखिए सीधा टीवी प्रसारण- आईबीएन7- खबर हर कीमत पर.
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
03 सितम्बर 2010
May 30, 2008
बम धमाकों के लिए सरकरी नीतियां ही ज़िमेदार है। इन्होंने ही कुछ हज़ार वोट पाने के लिए, पाकिस्तान जाने वाली बस और रेल चालू की, और पूरे इंडिया को ख़तरे में डाल दिया।
vijya mumbai
Dec 21, 2007
कुछ नया नही ई ख़बर
monu nagpur
Nov 13, 2007
काफ़ी आचा लेख था आपके द्वारा दी गयी जानकारी आचि थी.
rishi kapoor hyderabad

We Are Family

Average Rating

2.5

We Are Family Reviews

Step Up 3D

Average Rating

2.5

Step Up 3D Reviews

Antardwand

Average Rating

3.5

Antardwand Reviews

Aashayein

Average Rating

2.5

Aashayein Reviews

Hello Darling

Average Rating

1

Hello Darling Reviews

Madholal Keep Walking

Average Rating

2

Madholal Keep Walking Reviews

Crank 2: High Voltage

Average Rating

2

Crank 2: High Voltage Reviews

Lafangey Parindey

Average Rating

2.5

Lafangey Parindey Reviews

सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
टीसीएस: ब्रिटेन में बीमा कंपनी खरीदी
टीसीएस की सब्सिडियरी कंपनी डिलिजेंटा ने ब्रिटेन की यूनिसिस इंश्योरेंस सर्विसेज को खरीद लिया है।
पाक के तीनों दागी क्रिकेटर इंग्लैंड श्रृंखला से बाहर
पीसीबी ने ‘स्पॉट फिक्सिंग’ के आरोपी बट्ट, आसिफ और आमेर को इंग्लैंड दौरे से बाहर किया।
आमिर शाहरुख-सलमान की सुलह नहीं करवाएंगे
आमिर का कहना है कि वे दोनों समझदार हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2010, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.