|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
31 दिसम्बर 2007
वार्ता
नौडेरो (लरकाना)। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति आसिफ अली जरदारी ने रविवार को कहा कि अब उनके बेटे का नाम “बिलावल भुट्टो जरदारी” होगा । जरदारी ने कहा कि उनके तीनों बच्चों ने अपने नाम में “भुट्टो” जोड़ने का फैसला किया है।
पीपीपी की कार्यसमिति की अहम बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री जरदारी ने कहा “मरहूम बेनजीर की वसीयत में पार्टी अध्यक्ष का जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है लेकिन मैं यह जिम्मेदारी बिलावल भुट्टो जरदारी को सौंपता हूँ।”
श्री जरदारी ने जैसे ही बिलावल के नाम के आगे भुट्टो जोडा तो भावुक पार्टी कार्यकर्ता “बिलावल तुम आगे बढो हम तुम्हारे साथ है” के नारे लगाने लगे ।
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
क्रिकेट समाचार