09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  बाकी खेल  »  प्रीमियर हॉकी लीग रोचक दौर में पहुंची
प्रीमियर हॉकी लीग रोचक दौर में पहुंची
ads by google

02 जनवरी 2008
वार्ता

चंडीगढ़।
हैदराबाद सुल्तान्स ने कल यहां एक दिलचस्प मैच में चेन्नई वीरन्स को 5-3 से हराकर चौथी प्रीमियर हॉकी लीग (पीएचएल) को रोचक दौर में पहुंचा दिया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 के हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद सुल्तान्स ने यह रोमांचक जीत दर्ज की।

हैदराबाद सुल्तान्स की इस जीत से अंकतालिका रोचक स्थिति में पहुंच गई है।

पीएचएल के पहले दौर में अब महज दो मैच ही खेले जाने शेष हैं और सेमीफाइनल की दो जगहों के लिए चार टीमें नजरें गड़ाए हुए हैं। पढ़िए- बेंगलूर हाई फ्लायर्स सेमीफाइनल में पहुंचे

गत चैम्पियन उड़ीसा स्टीलर्स और हैदराबाद सुल्तान्स के आठ-आठ अंक हैं। जबकि मराठा वॉरियर्स के सात और गत उपविजेता शेर-ए-जालंधर के पांच अंक हैं।

अब आज हैदराबाद सुल्तान्स और मराठा वॉरियर्स तथा गुरूवार को उड़ीसा स्टीलर्स और शेर-ए-जालंधर के बीच होने वाले मुकाबलों के नतीजे ही सेमीफाइनल में खेलने वाली टीमों का फैसला करेंगे।

इन मुकाबलों में सीधी जीत दर्ज करने वाली दोनों ही टीमें अंतिम चार में आसानी से पहुंच जाएंगी। पढ़िए- हॉकी 2007- ‘चक दे इंडिया’ की गूंज रही



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - बाकी खेल
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.