13 फरवरी 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
पुरी। उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की प्रतिष्ठित रथ यात्रा के लिए इन दिनों जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के पुरोहितों ने पवित्र रथ के निर्माण में प्रयोग की जाने वाली लकड़ियों को संपूर्ण विधि-विधान से शुद्ध करना प्रारंभ कर दिया है।
इस वर्ष यह सुप्रसिद्ध रथ यात्रा चार जुलाई से प्रारंभ होगी। पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीधर पुजापांडा ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि, “पुजारियों ने सोमवार की शाम को विधि-विधान से इन तैयारियों की शुरुआत की”।
पढ़ें: सस्ती होगी जगन्नाथ यात्रा मंदिर प्रशासन ने भगवान जगन्नाथ का विशेष रथ तैयार करने के लिए राज्य के वन विभाग से लकड़ी के 1,000 लट्ठों की मांग की है। धार्मिक अनुष्ठान में 30 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है।
पुजापांडा ने कहा कि वन विभाग मंदिर के लिए लकड़ी के 43 लट्ठों का इंतजाम पहले ही कर चुका है। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी से इन तैयारियों की शुरुआत की जाती है।
पढ़ें: महिलाएं खींचती हैं देवी सुभद्रा का रथ इसी प्रकार भगवान जगन्नाथ के रथ का निर्माण कार्य अक्षय तृतीया से प्रारंभ होगा। गौरतलब है कि उड़ीसा में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में देश-विदेश के हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।