09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  खबरें  »  मैच रेफरी ने बदलवाए धोनी के दस्ताने
मैच रेफरी ने बदलवाए धोनी के दस्ताने
ads by google
25 फरवरी 2008
वार्ता

सिडनी।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कल यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान उनके विकेटकीपिंग दस्तानों के तय मानकों के अनुरूप न होने के कारण बीच में ही बदलने के लिए बाध्य होना पड़ा।

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का जबर्दस्त कैच लपकने के बाद धोनी के दस्तानों की तरफ मैच अधिकारियों का ध्यान गया। उनके दस्तानों के अंगूठे और पहली उंगली के बीच की जगह थोड़ी अधिक चौड़ी थी। जिसकी वजह से गिलक्रिस्ट के बल्ले से छूकर निकली गेंद धोनी के दस्तानों में अटकी रह गई।

साबुन ने धोनी को कानूनी पचड़े में डाला

बाद में जब धोनी को यह पता चला कि मैच रेफरी जेफ क्रो टीवी रिप्ले देखने के बाद उनके दस्तानों का निरीक्षण करना चाहते हैं, तो वे उन्हें तत्काल बदलने के लिए राजी हो गए।

उन्होंने मैच समाप्ति के बाद कहा कि वे इसे कोई मुद्दा नहीं बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने तुरंत ही दस्ताने बदल दिए। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वे पहली बार इस तरह के दस्तानों का उपयोग नहीं कर रहे थे।

महेन्द्र सिंह धोनी का कोई सानी नहीं

धोनी ने कहा, “हालांकि यह मैच रेफरी पर निर्भर करता है लेकिन मैं ऐसे दस्तानों का उपयोग पिछले कुछ समय से कर रहा था। इसी तरह के दस्तानों का उपयोग मैंने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी किया था। इस बारे में मेरा बस यही कहना है।”

इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर इयान हीली ने टीवी पर कमेंट्री के दौरान धोनी के दस्तानों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा था कि वे क्रिकेट के तय मानकों के अनुकूल नहीं हैं।

धमाकेदार धोनी अब धीमे हुए



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Feb 27, 2008
ग़लत दस्तानों का प्रयोग करना तो किसी भी विकेटकीपर को शोभा नहीं देता, फिर धोनी ही क्यों ना हो। इससे देश का नाम ख़राब होता है। बीसीसीआई को कड़े क़दम उठाने होंगे, तभी लोग नियमों का पालन करेंगे।
Vicky Sagar
Feb 26, 2008
धोनी के हाथ में देश के कमान देना ग़लत है अभी उसको सही और ग़लत का पता नही है. उसका भाग्यए सही है मगर उसके निर्णय सही नही.
vinod kumar buland shahr
Feb 26, 2008
मुझे नही लगता की धोनी ने जानबूझ कर किया होगा. अगर धोनी ने जानबूझ कर किया होगा तो इसे ज़रूर सज़ा मिलनी चाहाए क्यकी धोनी अगर इनतेरनटीओनल क्रिकेट खेल रहा हा तो उसे इनतेरनटीओनल नियम का पता होना चाहाए. धन्यवाद
Dina Nath Thakur Palampur Himachal Pradesh
Feb 25, 2008
अच्छा हुआ, क्योकि धोनी दास्ताने का प्रयोग पोज़ मरने मे ज़्यादा करते है.
Gaurav Singh Jabalpur
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.