09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  हॉलीवुड  »  जैक्‍सन की ‘आरामगाह’ नीलाम होगी
जैक्‍सन की ‘आरामगाह’ नीलाम होगी
ads by google
29 फरवरी 2008
इंडो एशियन न्यूज सर्विस

न्यूयॉर्क।
पॉप किंग माइकल जैक्सन हजारों एकड़ में फैले अपने ख्वाबगाह ‘नेवरलैंड रैंच को नीलाम होने से बचाने के प्रयास में लग गए हैं।

पढ़ें:- माइकल जैक्सन का जादू बरकरार

इसे बचाने के लिए उन्होंने रकम जुटानी शुरू कर दी है, ताकि वर्षों पहले इसे खरीदने के वास्ते लिए गए कर्ज का वह भुगतान कर सकें।

जैक्सन पर रैंच के न्यासियों का करोड़ों डॉलर बकाया है। जैक्सन ने इस मनमाफिक आरामगाह व ऐशगाह की खरीदारी के लिए उनसे कर्ज लिया था।

जैक्सन को कई बारे भेजे गए नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से खफा इन न्यासियों ने रैंच को नीलाम कर अपनी फंसी हुई पूंजी निकालने का फैसला किया है। इसके लिए 19 मार्च की तारीख तय की गई है।

पढ़ें:- जब माइकल जैक्सन का राज खुला

रैंच की नीलामी की जिम्मेवारी फाइनेंशियल टाइटल कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक नीलामी की योजना तैयार है। इस पर सिर्फ अमल का इंतजार है।

पढ़ें:- माइकल जैक्सन से शादी करने को बेताब पुरूष

जैक्सन के एक करीबी सूत्र ने 'हॉलीवुड डॉट कॉम' को बताया कि जैक्सन रैंच को बचाने के लिए पूंजी जुटाने के प्रयास में लगे है। ऐसे कई कर्जदाता हैं जो जैक्सन की मदद करने को तैयार हैं।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - हॉलीवुड
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.