10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा
ads by google
07 मार्च 2008
वार्ता

शिलांग।
मेघालय विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने खंडित जनादेश दिया है और 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस 25 सीटें हासिल करने के बावजूद स्पष्ट बहुमत से छह सीटें पीछे रह गई है।

राज्य में अब गठबंधन सरकार बनना तय है, क्योंकि अब तक कांग्रेस की सहयोगी पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को 11 सीटें मिली हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 13 सीटों पर जीत हासिल हुई तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा।

मुख्यमंत्री डी.डी. लपांग ने यूडीपी के सेलेस्टाइन लिंगदोह को 730 मतों से हराकर नोंगपोह सीट पर कब्जा बरकरार रखा है।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं राकांपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पूर्णो ए. संगमा ने तूरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बिलिकिड ए. संगमा को हरा दिया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं यूडीपी के प्रत्याशी डोंकुपार राय ने शेला सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के लेस्टन वान्स्वेट को 939 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।

भाजपा के प्रत्याशी ए.एल. हेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राकांपा के जे.एम. पारियात को हराकर पिंथोरूमखरान सीट पर तीसरी बार अपना कब्जा बरकरार रखा है।

विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रत्याशी पी. मुक्तेयाह मावहाती सीट से यूडीपी के डोनबोक से चुनाव हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के ही एस.सी. मराक रेसुबेलापाडा से राकांपा के टिमोथी शिरा से 292 के मामूली मतों के अंतर से हार गए हैं।

अन्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं यूडीपी के प्रत्याशी जे.डी. रिम्बई जिरांग सीट से कांग्रेस के विलियम माइन्सांग से पराजित हो गए ।

निर्वतमान विधानसभा के मंत्री एम.टी. सरकार फुलबारी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ए.टी. मंडल से 2418 मतों के अंतर से चुनाव हार गए हैं।

विपक्ष के नेता ऐडमिरल के संगमा डालाम्गिरि से कांग्रेस के सालसेंग संगमा से चुनाव हार गए हैं।

कांग्रेस के विधायक एवं प्रत्याशी सेंग्राम एम. संमा के असामायिक निधन के कारण दक्षिण गारो हिल की बाघमारा निर्वाचन सीट का मतदान स्थगित कर दिया गया था। यहां 22 मार्च को मतदान होंगे तथा मतगणना 24 मार्च को होगी।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.