ख़बरें »
विदेश »
ओसामा बिन लादेन भला-चंगा है- जवाहरी
|
|
ओसामा बिन लादेन भला-चंगा है- जवाहरी
|
03 अप्रैल 2008
रॉयटर्स
वॉशिंगटन। आतंकवादी संगठन अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन भला चंगा है और उसके बीमार होने की खबर पूरी तरह झूठी है।
लादेन का दाहिना हाथ माने जाने वाले अयमान अल जवाहरी ने कल इंटरनेट पर जारी अपने जवाब में कहा कि लादेन के बीमार होने की खबर पूरी तरह झूठी है। जवाहरी ने कहा, “लादेन पूरी तरह स्वस्थ्य है”।
करीब दो हजार लोगों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जवाहरी ने कहा, “ये बुरी मानसिकता वालों का काम है जो लादेन को बीमार बताने की रिपोर्ट दे रहें हैं”।
गौरतलब है कि लादेन और जवाहरी के पाकिस्तान या अफगानिस्तान में छुपे होने की बात कही जाती है।
जवाहरी ने संयुक्त राष्ट्र की निंदा करते हुए यहूदियों पर हमला करने का भी आहवान किया।
जवाहरी ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र इस्लाम और मुसलमानों का दुश्मन है”। उसने दिसंबर में अलजीयर्स में संयुक्त राष्ट्र के दफ्तर में हुए हमले को भी सही ठहराया। इस हमले में 41 लोग मारे गए थे जबकि वर्ष 2003 में बगदाद में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर हुए आतंकवादी हमले में 22 लोग मारे गए थे।
जवाहरी ने यहूदियों पर भी हमले का आहवान किया। उसने कहा, “हम अपने मुसलमान भाईयों से वादा करते हैं कि हम अल्लाह की अगुवाई में यहूदियों पर इजरायल में और वहां से बाहर हमला करेंगे”।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिसंबर में अलकायदा से जुड़ी एक वेबसाइट पर जवाहरी ने लोगों से फलस्तीन में अलकायदा की योजना और आतंकवादी संगठनों में महिलाओं को शामिल करने आदि के बारे में प्रश्न मांगे थे। जिसके बाद करीब दो हजार सवाल जवाहरी से पूछे गए थे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Apr 03, 2008
अरे ज़वाहिरी क्यूं हमेशा हत्या और हिंसा करते रहेटे हो?छ्छोड़ो येह सब कभी प्यार का संदेस भी तो दिया करो .एक दिन तुम भी मरोगे तुम ने कभी सोचा की ईश्वर तुम्हे क्या दंड देंगे?मानव हो मानव को सम्मान करो प्यार का संदेस दो .ग़लती से अमेरीकियो के हाथ लग गये तो जानते हो तुम्हारे साथ क्या करेंगे?नरक मे तो तुम्हे बाद मे सज़ा मिलेगी उस से भी बुरा हाल तुम्हारा वोह लोग करेंगे .
shyam kumar pandey sydney australia