09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पड़ोस  »  चुनाव नतीजों का सम्मान करेंगे- प्रचंड
चुनाव नतीजों का सम्मान करेंगे- प्रचंड
ads by google

03 अप्रैल 2008
वार्ता

काठमांडू।
नेपाल में शीर्ष माओवादी नेता प्रचंड ने कहा है कि आगामी 10 अप्रैल को होने वाले संविधान सभा के चुनाव में अगर उनकी पार्टी हारती है, तो भी वह इसे स्वीकार करेंगे।

शीर्ष माओवादी नेता ने आज एक साक्षात्कार में कहा कि हम संविधान सभा के नतीजों को स्वीकार करेंगे, चाहे इसमें हमारी हार ही क्यों न हो जाए। माओवादी प्रतिस्पर्धी राजनीति में बने रहेंगे।

नेपाल में इन दिनों सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हैं। माओवादी भी जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

एक हफ्ते में राजशाही खत्म हो-प्रचंड

प्रचंड ने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली में आए लोगों से प्रचंड ने कहा कि हमारी जीत तय है। नेपाल पूर्ण गणतांत्रिक देश बनाकर रहेगा।

राजधानी काठमांडू में हुई इस रैली में देश के कोने-कोने से माओवादी समर्थक आए थे। माओवादी कार्यकर्ताओं के हाथों में मार्क्स, लेनिन, स्टालिन और माओ की तस्वीरें थीं।

नेपाल सरकार में माओवादी शामिल हुए

गौरतलब है कि माओवादी नेताओं ने कई बार विवादास्पद बयान दिए हैं। कई बार तो उन्होंने चुनाव के नतीजों को अस्वीकार तक करने की धमकी दी है। ऐसे में प्रचंड का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नेपाल:माओवादियों ने भारतीय फैक्ट्री बंद की



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.