05 अप्रैल 2008
जोश 18
अहमदाबाद। अहमदाबाद टेस्ट में भारत को दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह रौंद दिया। पहली पारी में 418 रनों से पिछड़ी भारतीय टीम दूसरी पारी में 328 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह भारत को दक्षिण अफ्रीका ने एक पारी और 90 रनों से हरा दिया।
भारत का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। भारत की तरफ से सिर्फ सौरव गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी ने कुछ संघर्ष किया। गांगुली को 87 रनों के निजी स्कोर पर विवादास्पद निर्णय के जरिए आउट दे दिया गया।
धोनी भी नतिनी के गेंद पर 52 रन के निजी स्कोर पर स्मिथ द्वारा कैच आऊट कर लिए गए। आउट होने से पहले गांगुली ने धोनी के साथ मिलकर 110 रन जोड़े। भारत ने इसी जोड़ी के सहारे 200 रनों का आंकड़ा पार किया।
देखिए पूरा स्कोरकार्ड दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।
पहली पारी के आधार पर द. अफ्रीका से 418 रनों से पिछड़ चुकी मेजबान टीम के तीन विकेट आज भी जल्दी-जल्दी गिर गए।
भोजनकाल तक भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 97 रन ही बना पाई थी। तब वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली क्रमश: 19 और 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत द. अफ्रीका से 321 रन पीछे था।
इससे पहले भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सेहवाग पहली पारी की नाकामी को इस पारी में भी दूर नहीं कर पाए।
छक्का लगाकर अपना खाता खोलने वाले सेहवाग ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। बीस गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर वे मखाया एंटिनी की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
भारत अभी इस झटके से उबर भी नहीं पाया था कि राहुल द्रविड़ भी 17 रनों के निजी स्कोर पर मोर्न मोर्केल का शिकार बन गए। उन्हें एबी डिविलियर्स ने कैच आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया।
इसके तुरंत बाद वसीम जाफर भी 19 रन बनाकर जैक्स कैलिस की गेंद पर डिविलियर्स को कैच थमाकर पवैलियन लौट गए।
द. अफ्रीकी पारी घोषित-दक्षिण अफ्रीका ने आज सुबह खेल शुरु होने से पहले ही अपनी पहली पारी 494 रनों पर घोषित कर दी। भारत पर 418 रनों की भारी भरकम बढ़त का बोझ डालकर मेहमान टीम मैच के दूसरे दिन ही सरदार पटेल स्टेडियम की इस पिच पर अपना सिक्का जमा चुकी थी।
पढ़िए मैच में कल का हाल कल अचानक हुई बारिश के कारण मैच 12.4 ओवर पहले ही समाप्त कर दिया गया था और द. अफ्रीका एबी डिविलियर्स के (नाबाद 217 रन) और जैक्स कैलिस (132 रन) की पारियों की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर 494 रन बना चुका था।
भारत ने बेहद ही घटिया बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में महज 76 रन बनाए थे। इरफान पठान ने भारत की ओर से सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया था।
तस्वीरें- भारतीय टीम 76 पर ढेर मैच के हालात देखकर भारत के लिए यहां से दो ही रास्ते नजर आते हैं, जिसमें या तो उसकी हार होगी या फिर मैच ड्रॉ होगा। हालांकि मैच ड्रॉ करवाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपनी जान लड़ानी होगी और तीन मुश्किल दिनों तक बल्लेबाजी करनी होगी।
सचिन श्रृंखला से बाहर-इस बीच दूसरे टेस्ट मैच में हार के खतरे से जूझ रही भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए भी अनफिट घोषित कर दिया गया है। सचिन ‘ग्रोइन’ चोट के चलते अहमदाबाद टेस्ट में भी नहीं उतर पाए हैं।
श्रृंखला की सभी खबरें सचिन को चिकित्सकों ने 12 दिनों के आराम की सलाह दी है।
भारत और द. अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट कानपुर में खेला जाना है।
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Apr 05, 2008
कुंबले ने ग़लत फ़ैसला लिया और बल्लेबाज़ों ने बेकार खेला, इसलिए इंडिया हारी लेकिन सब लोग सचिन सचिन कह रहे हैं। सोचो जब सचिन नहीं होगा तो क्या होगा? और अगर सचिन ही सब कुछ है तो बाक़ी खिलाड़ियों की क्या ज़रूरत हैं...10 लोकल खिलाड़ी खिलाओ और एक सचिन...
mandolaharish kotdwara
Apr 05, 2008
देखा जाए तो सचिन 0 पर ही औट हो गेया था पेहले मेच तौ जे सब उसके ना होने से नेही , कुंबले की ख़राब कप्टानी की बजा से हुआ है
mnm montreal
Apr 05, 2008
अनिल कुंबले ने ग़लत निर्णय लिया.
monu morena
Apr 05, 2008
सचिन नही था ना एशलिए इंडिया हरी है
prem delhi
Apr 05, 2008
हर का कारण प्रवीण कुमार ईशांत शर्मा की कमी और राहुल ,लक्ष्मण और जफ़र का अपना तेआम मे रोले प्लाय नही करना है
SAURABH SINGH jabalpur
Apr 05, 2008
आज भी सचिन टीम वन ढे और टेस्ट मे रहनेसे सामने वाली टीम को आड़ ताक़त निकल जाती है.
anand raiput
Apr 05, 2008
ये सब सचिन नही होने की वजह है
sureha delhi