09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पड़ोस  »  नेपाल चुनाव, माओवादी छाए
नेपाल चुनाव, माओवादी छाए
ads by google
12 अप्रैल 2008
आईबीएन-7

काठमांडू।
नेपाल में संविधान सभा के लिए हुए ऐतिहासिक चुनावों के शुरुआती रूझान आने लगे हैं। अब तक घोषित एकमात्र नतीजा नेपाली कांग्रेस के पक्ष में गया है। हालांकि सालों से संघर्ष कर रहे माओवादी भी कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

मतगणना का काम गुरूवार रात से शुरू हो गया था। भरी सुरक्षा के बीच नेपाल में वोटों की गिनती का काम तेजी से हो रहा है। 240 सीटों के लिए हुए चुनावों का परिणाम जानने के लिए मतगणना केंद्रों के बाहर सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लग गया है।

चुनावों के दौरान केवल कांठमाडू में ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान किया गया था। इसलिए नतीजा भी जल्द ही आ गया। यहां वरिष्ट नेता गणेश मानसिंह के बेटे प्रकाश मानसिंह की जीत के साथ नेपाली कांग्रेस ने अपना खाता खोला दिया। जिसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अबीर गुलाल उड़ने लगे।

चुनाव नतीजों का सम्मान करेंगे- प्रचंड

शुरूआती रूझानों के देख कर लग रहा है कि नेपाल की सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस का झंडा बुलंद रहेगा। वहीं माधव कुमार के नेतृत्व वाली सीपीएनयूएमएल को मुंह की खानी पड़ सकती है। माओवादियों से समझौता उसे नहीं करना भारी पड़ सकता है।

उधर माओवादी नेपाली कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अध्यक्ष प्रचंड पहले ही दावा कर चुके हैं कि उन्हें 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

हालांकि नेपाली कांग्रेस उनके इस दावे के खारिज कर रही है।

इन चुनावों के नतीजों से संविधान सभा का गठन होना है, जो नेपाल के लिए नए संविधान की रचना करेगी।

इन नतीजों से राजशाही की तकदीर भी तय होगी। सत्ता चाहे नेपाली कांग्रेस के हाथ में आए या फिर माओवादियों के हाथ में, राजशाही का हटना तय माना जा रहा है।

नेपाल में मतदान, भारत की नजरें टिकी

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Apr 14, 2008
ये बहूत ही कुशी की बात है की नेपाल की जनता ने परिवर्तन को चुना है और इस बार नेपाल मे असली लोकटणतंत्रा का अव्यास हूवा है नहीं तो वोहँ पर पोलितिसियन बूथ काप्टूरे करके चुनाब जीत जाते थे नेपाल मैं कोई नया चांगे होगा. भारत सरकार को भी अबा माओबाड़ी से मिलके काम करना छाईए के मेडिया मे माओबाड़ी को बार बार बड़ी बदनाम करके दीकह्या जाता है एस्पेसियलल्य आज तक मैं . जो सबे तेज़ काबेर पहुँचने के चक्कर मे कूद ही काबेर बना के दिखा देती है .अब मेडिया को सच जानने के बाद ही उसे पुब्लीश करना छियाए.
ernesto kathmandu
Apr 13, 2008
वाह ! क्या बात है सब चोरों की छुट्टी कर दी माओबधियों ने लेकिन हमारे देश के चोरों से हमे कब छुटकारा मिलेगी हमारे देश के चोरों के संबंध पे उनकी आयु निर्भर करता है इसलिए उनका टीके रहना बहुत मुस्किल है एक चोर और दूसरा साधु कभी एक दूसरे का साथ नही दे सकते हाँ अगर वो अपनी जलस्रोत और ब्यापर भारत के हवाले करें तो वो टिक पाएँगें या हमारे देश मे भी फिर एक बार भगत सिंह पैदा हो जाए तो कुछ बात बनेगी बरना वो टिक नही पाएँगे
KRISHNA P. SHARMA TINIAN,MP96952,USA
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.