09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  विवाद  »  शाहरुख के शो पर सवालिया निशान
शाहरुख के शो पर सवालिया निशान
ads by google
06 मई 2008
वार्ता

कोलकाता।
आईपीएल की कोलकाता टीम के मालिक शाहरुख खान का 8 मई को यहां के ईडन गार्डन्स मैदान में कोलकाता तथा बेंगलुरू के बीच मैच से पहले होने वाला शो खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।

महान साहित्यकार तथा नोबेल पुरस्कार विजेता रविन्द्रनाथ टैगोर का 8 मई को जन्मदिवस है। पश्चिम बंगाल के खेलमंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) से कहा है कि वे शाहरुख के शो के आयोजकों को स्वर्गीय टैगोर के जन्मदिवस के महत्व के बारे में बताएं।

उन्होंने कहा, “उस पावन दिन कोई व्यक्ति ऐसा कार्यक्रम आखिर कैसे कर सकता है, जो हमारी संस्कृति और परम्पराओं से मेल नहीं खाता”।

कोलकाता: कैब को मुफ्त में मैच नहीं

गौरतलब है कि बंगाल के लोग हर ‘पचीशे बैशाख’ के दिन कविगुरु रविन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन बहुत उत्साह तथा हर्षोल्लास से मनाते हैं।

खेलमंत्री ने हालांकि स्पष्ट किया कि उन्हें शाहरुख अथवा किसी अन्य व्यक्ति से कोई बैर नहीं है।

उन्होंने साथ ही कहा कि अगर शो का आयोजन बहुत जरूरी है, तो कैब को आयोजकों से इस कार्यक्रम के स्थान में बदलाव करने के लिए कहना चाहिए।

चक्रवर्ती का यह बयान ऐसे समय आया है जब शो की प्रबंधन कम्पनी ‘रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट’, पुलिस और कैब शाहरुख के शो के लिए ईडन गार्डन्स में सही जगह के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं।

इस बीच रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा राज्य के खेल विभाग के बीच मैच के टिकटों को लेकर भी विवाद पैदा हो गया है।

शाहरुख से खफा है प. बंगाल सरकार

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - विवाद
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.