07 मई 2008
वार्ता
गया (बिहार)। भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर में पवित्र बोधिवृक्ष की सूखी हुई टहनियों की आज वन विभाग के वैज्ञानिकों की देखरेख में कटाई की गई।
पढ़ें: बदलेगी कौशाम्बी की काया वन विभाग अनुसंधान संस्थान देहरादून से यहां आए वैज्ञानिकों के दल में शामिल डा.एन.एस.के.हर्ष और डॉ.सुभाष नौटियाल ने बताया कि बोधिवृक्ष की सेहत के हित में सूखी टहनियों की कटाई की गई है। उन्होंने बताया कि इन टहनियों के माध्यम से पूरे वृक्ष में पानी का रिसाव और अन्य कोई बीमारी न हो इसलिए जिस स्थान पर छंटनी की गई है, वहां ट्रीगार्ड का लेप चढ़ाया गया है।
पढ़ें: सांची में बनेगा ‘बौद्ध पर्यटन गांव’ कटाई के बाद वैज्ञानिकों ने वृक्ष को पोषक तत्व उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माइक्रो न्यूट्रिशन का छिड़काव किया। इस दौरान बोधिवृक्ष की तस्वीरें भी ली गई। टहनी की कटाई के दौरान मौके पर बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के प्रभारी राय मदन किशोर, पुलिस उपाधीक्षक राजवंश सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
बाद में वैज्ञानिकों ने बोधगया स्थित सभी महाविहारों के प्रभारियों के साथ एक बैठक की और बोधिवृक्ष की टहनी की कटाई के संबंध में विस्तार से बताया।