10 मई 2008
वार्ता
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलकर उन्हें “दुनिया का सबसे खराब बर्ताव वाला खिलाड़ी” करार देते हुए कहा है कि तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को थप्पड़ मारने के प्रकरण ने हरभजन का चेहरा बेनकाब कर दिया है।
पोंटिंग ने “हेराल्ड सन” को दिए गए साक्षात्कार में कहा, “थप्पड़ प्रकरण दो ऐसे खिलाड़ियों से जुड़ा है जिन्होंने एक साथ करीब 20 टेस्ट मैच खेले हैं। मैं समझता हूं कि इस ताजा मामले के बाद लोगों को हरभजन के बारे में अपनी राय कायम करनी चाहिए। हरभजन ने फिर से गलती की है”।
घटना- हरभजन ने थप्पड़ मारा, श्रीसंत मैदान पर रोए उन्होंने परोक्ष रूप से हरभजन को दुनिया का सबसे खराब बर्ताव वाला खिलाड़ी भी करार दिया।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुम्बई टीम की तरफ से खेलते हुए हरभजन ने एक मैच में हार के बाद पंजाब टीम के सदस्य श्रीसंत को मैदान में ही थप्पड़ रसीद कर दिया था।
मामले में दोषी पाए जाने पर हरभजन के आईपीएल में खेलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। साथ ही मामले की नानावटी आयोग द्वारा सुनवाई भी पूरी हो चुकी है और हरभजन पर आजीवन प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है।
हरभजन पर 11 आईपीएल मैचों की रोक पोंटिंग ने हालांकि बीती बातें भूलने पर जोर दिया, मगर कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आखिर क्यों हरभजन को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंगारू ऑलराउण्डर एण्ड्रयू सायमंड्स के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में बचाने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल किया।
उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी विश्वास नहीं होता कि हरभजन को ऐसी गम्भीर हरकत के बावजूद आरोपों से बरी कर दिया गया है।
ज्ञातव्य है कि नस्लभेदी टिप्पणी के मामले में पहले हरभजन को तीन टेस्ट मैचों के लिए निलम्बित किया गया था, मगर भारत द्वारा दौरे के बहिष्कार की धमकी पर उन्हें बख्श दिया गया था। हालांकि उन पर एक अन्य आरोप के तहत उनकी मैच फीस की 50 प्रतिशत धनराशि का जुर्माना लगाया गया था।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, “यह मामले का वांछित हल कतई नहीं था। हरभजन को सिर्फ जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया”।
मुझे घूंसे मारेंगे तो मैं भी मारूंगा- भज्जी पोंटिंग ने माना कि साल की शुरुआत में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके करियर के सबसे मुश्किल दौरों में से एक था। उन्होंने कहा, “इस दौरान हमसे छोटी गलतियां हुईं, जिन्हें तिल का ताड़ बनाकर पेश किया गया”।
ऑस्ट्रेलिया का माइकल जैक्सन हूं मैं- भज्जी
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
May 26, 2008
भाजी को टीम से निकल देना छिया केयो की भाजी छोटे ओर चेतान दिमाग़ वाला आदमी हेय ओर हर वक़्त किसी न किसी से जगदा करता र्हता हाय , आंद्रेव स्यमोंदस ओर अब्ब सरिसंत
VEERESH JAIN BANGALORE
May 15, 2008
भज्जी ने ग़लती की और उसने अपनी ग़लती माँन ली है, लेकिन औसतरेलियंन ग़लती करते है और मानते भी नही , पोंटिंग तुम रहो|
gggg.sssss fuyuyfyi
May 13, 2008
बेगानी शादी मे अब्दुल्ला दीवाना
लगता हे पोंटिंग आई पी अल मे ज़यादा धन ना मिलने से पागल हो गया हे और दो अलग अलग मामलो को ग़लत ढंग से मिला कर पेश कर रहा हे, अब ये बताने की ज़रूरत नही की आस्ट्रेलिय मे ख़ुद उसका और उसकी टीम का व्यवहार केसा था
नो सो चूहे खा कर अब बिल्ली रानी चली हाज़ को
SHARAD SAXENA PANIPAT
May 11, 2008
पोंटिंग को ये सब बोलने का कोई हक़ नही है. क्यू की पूरी दुनिया मैं सबसे बुरे बर्ताव वाले खेलाडी कोई है तो वो औसतरलियंस है. पहले अपने ग़रिबन मे देखो बाद मे कोई सलाह दो.
pranav bharuch
May 10, 2008
जो बदनाम हो उसकी कोई नही सुनता रिकी भी एसा ही है
Deepak Negi DEHRADUN
May 10, 2008
पोंटिंग को बोलने का कोई हक नही है वैसे भी भारत के क्रिकेट टीम के क्रिकेटर उनसे बहुत अच्छे है
Kaushal Kumar Raipur
May 10, 2008
जब वार्न खुला आम सेक्स करता है तो वो सबसे बेस्ट खलाड़ी है क्या
pawan Joshi jaipur
May 10, 2008
भाजी ने ग़लत किया है जे हमे मालूम है लेकिन इस मैं पोंटिग को बोलने का कोई वी मतलब नही है क्यूं के सबसे गंदा बारटब वाले खिलाड़ी उनकी ही तेआम से होते हैं येह साबी जानते है तो उसे अपना मूह बंद रखना चाहिए
sunny europe