21 मई 2008
वार्ता
पटना। ‘डायरेक्ट टू होम’ (डीटीएच) की अग्रणी सेवा प्रदाता कंपनी डिश टीवी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने के उद्देश्य से आज एक नया ऑफर लांच किया।
कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारी अनिन्दय सेन गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहली बार डिश टीवी ने अपने तरह का पहला और अनोखा ऑफर ग्राहकों के लिए पेश किया है जिसमें ग्राहकों को डीटीएच सेवा को प्राप्त करने में इस्तेमाल में आने वाले सेटअप बॉक्स और डिश एंटिना बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।
पढ़ें: डीटीएच संचालकों को दोतरफा राहत उन्होंने बताया कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 3990 रूपए भुगतान करना होगा और उन्हें इसके बदले डिश टीवी,सेट अपबॉक्स तथा एक साल का मैक्सी सब्सक्रिप्शन 185 चैनल का पैकेजः मुफ्त दिया जा रहा है।
श्री गुप्ता ने यह भी कहा कि इस समय पूरे देश में डिश टीवी के 32 लाख ग्राहक है और भविष्य में इसमें विस्तार की काफी संभावनाएं है। उन्होंने माना कि दर्शक इस ऑफर का भरपूर फायदा उठाएंगे और डिजीटल तकनीक पर आधारित इस सेवा से वह केबल-टीवी को भूल जाएंगें।
गौरतलब है कि डिश टीवी के माध्यम से दर्शक परम्परागत केवल टीवी के अलावा कई सुविधाओं भी लाभ उठा सकेंगे जिसमे मुख्य रूप से गेमिंग, एक्टिव न्यूज तथा एक्टिव स्पोटर्स भी शामिल हैं।
पढ़ें: सस्ती होगी डीटीएच सेवा