09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  वीरू ने काटी ललित मोदी की बात
वीरू ने काटी ललित मोदी की बात
ads by google
27 मई 2008
वार्ता

नई दिल्ली।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयुक्त ललित मोदी इस टूर्नामेंट की सफलता से उत्साहित होकर बेशक इसे साल में दो बार कराने की बात कह रहे हों, लेकिन दिल्ली के कप्तान वीरेन्द्र सेहवाग का मानना है कि एक साल में दो बार आईपीएल कराना काफी मुश्किल काम होगा।

सेहवाग ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए साल में दो बार आईपीएल कराने के लिए चार महीने निकालना बेहद मुश्किल होगा। इसके लिए आपको अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम देखना पड़ेगा।

सिगरेट पीने के मामले में मोदी भी फंसे

उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल में कहा था कि वे 2011 से साल में दो बार आईपीएल टूर्नामेंट कराना चाहते हैं।

सेहवाग ने कहा कि यदि दो बार आईपीएल टूर्नामेंट कराया जाता है तो कई क्रिकेटर इसमें खेलने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, “अभी भी लोग आईपीएल के मुकाबले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट देखना चाहते हैं। लोगों की भारत और पाकिस्तान तथा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मुकाबले देखने में ज्यादा दिलचस्पी है।”

उन्होंने कहा कि यदि आप अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर से चार महीने निकालते हैं, तो इसका निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम पर असर पड़ सकता है। इसलिए ऐसा कोई भी फैसला करते हुए आपको अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर को ध्यान में रखना होगा।

भज्जी ने देश का नाम खराब किया: मोदी

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
May 28, 2008
मोदी पागल हो ग्या केया मोदी ने लालच मे ए बोल रहा
samir bomby
May 28, 2008
वीरू बिल्कुल टीक बोल रहा है
raj gurgoan
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.