09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  रवीन्द्र नाथ टैगोर की खोई वस्तुएं मिलीं
शांतिनिकेतन: शांतिनिकेतन में स्थित है विश्वभारती विश्वविद्यालय।
रवीन्द्र नाथ टैगोर की खोई वस्तुएं मिलीं
ads by google
31 मई 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

ढाका।
बांग्लादेशी अधिकारियों ने नोबल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्र नाथ टैगोर की कुछ खोई हुई वस्तुएं देश के विभिन्न हिस्सों से बरामद की हैं। ये वस्तुएं पिछले तेरह वर्षों से गायब थीं।

समाचार-पत्र ‘द डेली स्टार’ ने बताया कि भू-मामलों के सह आयुक्त (एसी) दीवान महम्मदुल हक ने टैगोर की 54 खोई वस्तुएं पुरातत्व विभाग को सौंपी हैं। यह जानकारी शहजादपुर के रवींद्रनाथ संग्रहालय की संरक्षक नाहिद सुल्ताना ने दी।

गौरतलब है कि शहजादपुर में रवींद्रनाथ के परिवार वाले रहते थे और कवि ने यहां अपनी कुछ उल्लेखनीय रचनाएं लिखी थीं। एक सूत्र ने बताया कि ये वस्तुएं 13 साल पहले उस समय खो गई थीं, जब भूमि सह आयुक्त कार्यालय को रवींद्रनाथ कचारीबाड़ी परिसर से स्थानांतरित कर दिया गया था।

पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “खोई वस्तुओं को प्रदर्शन के लिए जल्दी ही रवींद्रनाथ कचारीबाड़ी संग्रहालय में रखा जाएगा”। रवींद्रनाथ टैगोर की धरोहरें भारत और बांग्लादेश में रखी गई हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत के शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय से 40 साल पहले चुराई गई वस्तुओं को खोजने में भी आपसी सहयोग किया है।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.