09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  बाज़ार का रुख  »  मिडकैप और 15-20 फीसदी गिर सकते हैं
मिडकैप और 15-20 फीसदी गिर सकते हैं
ads by google
01 जुलाई 2008
moneycontrol.com


कोटक सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक, एस.ए नारायण का मानना है कि निवेशकों का भरोसा पूरी तरह से टूट गया है। वे मानते हैं कि बाजार में अब खरीदारी नहीं के बराबर देखी जाएगी, लेकिन कोई हताशा भरी बिकवाली भी नहीं होगी। उन्हें आशंका है कि आगे चलकर भारत की विकास दर घट सकती है।

खुदरा और ऊंची नेटवर्थ वाले ग्राहक (एचएनआई) सुरक्षित तरीकों की ओर रुख किए हुए हैं। तेल 110 डॉलर प्रति बैरल की स्वीकार्य स्तर से काफी दूर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार अगले 15 दिनों में निचले स्तर छू सकते हैं। कुछ मिडकैप शेयरों के समूह मौजूदा स्तरों से 15 प्रतिशत तक गिरावट में जाते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: निफ्टी में 3700-3750 का स्तर सम्भव

उन्होंने सीएनबीसी-टीवी18 से खास बातचीत की:

सवाल: हमने पिछले लगभग 48 घंटों में जिस प्रकार की बिकवाली देखी है क्या आप उससे आश्चर्यचकित हैं?

जवाब: सामान्य रुप से माना जा रहा था कि सेंसेक्स लगभग 14,000 के स्तर को छूते ही हम निचले स्तर के आसपास होंगे। लेकिन जो कुछ हमने पिछले लगभग 48 घंटों में देखा है उसकी निश्चित तौर पर किसी को उम्मीद नहीं थी। कुछ शेयर वास्तव में 15-20 प्रतिशत खो चुके हैं और यह देखते हुए कि हम अपने उच्चतम स्तर से 40-50 फीसदी नीचे आ चुके हैं किसी को भी ऐसी स्थिति की उम्मीद नहीं थी।

पढ़ें: शेयर बाजारों पर रहेगा कच्चे तेल का असर

सवाल: अब तक हमने खुदरा और एचएनआई की ओर से खास बिकवाली नहीं देखी है। क्या अब लगता है कि वे भी भयभीत हो गए होंगे?

जवाब: जनवरी के बाद निश्चित रुप से वे सदमे में थे और उनमें कई ने अपनी पोजिशन उसी समय काट ली और वे छोटे-छोटे निवेश करते हुए वापस भी आए, जब बाजार उस दौर में था जहां लग रहा था कि यह ठहरेगा। लेकिन दुर्भाग्य से उसके बाद जब बाजार वहां से नीच आने लगे तो निवेशक पूरी तरह से बाजार से बाहर चले गए। मुझे निवेशकों का भरोसा पूरी तरह टूटा हुआ दिखता है।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Jul 05, 2008
सब लोग अपनी-अपनी राय बता रहे हैं। मेरे विचार से सेंसेक्स और निफ़्टी को अपनी फ़्रेश स्टारटिंग यानी 0000 से शुरुआत करनी होगी तभी सब ठीक हो सकता है और ये रोज़-रोज़ नई नई राय देने वालों की किच किच से मुक्ति मिल जाएगी...
kuldeep kanpur
Jul 03, 2008
बाज़ार मे अभी काफ़ी उतार चढ़ाव है इस लिए निवेशक अभी बाज़ार से दूर रहे क्यूं की कच्चा तेल पे और सरकार पर बाज़ार की नज़र है.
krishan mohan trivedi kanpur
Jul 03, 2008
मेरे विचार से बाज़ार 6000 के क़रीब पहुच सकता है क्यूकी विदेशी निवेसको का मानना है के बाज़ार आपब भी बहुत महेंगा है.
sanjay jamshedpur
Jul 02, 2008
मेरे ख़्याल से अभी भी भारतीय बाज़ार मे काफ़ी मज़बूती दिखाई पड़ रही है, यहां पर अभी जो कुछ भी आप को करेक्शन दिखाई दे रहा है ये सभी कुछ केवल तेल की क़ीमतों और सरकार की अस्थिरता की वजह से है..अब मुख्य बात तो यह है की मार्केट का रुख़ अब क्या कहता है...
vishal kumar jaiswal varanasi
Jul 02, 2008
लगता हाय बाज़ार 10000 केय नीचा जा सकता हाय
shikhar chand jain neemuch m. p.
सम्बंधित ख़बरे - बाज़ार का रुख
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
तब्बू गुलजार की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं
तब्बू ने एक साक्षात्कार में कहा कि गुलजार साहब मेरे पिता के समान हैं।
कश्मीर: हिमस्खलन में 10 सैन्य अधिकारियों की मौत
बारामुला जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन से सैन्य प्रशिक्षण शिविर के 10 अधिकारियों की मौत।
अमिताभ-आमिर एक फिल्‍म में नजर आएंगे
बिग बी ने ब्‍लॉग में लिखा है कि आमिर ने खुद उनके साथ काम करने की इच्‍छा जताई है।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.