09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  ख़बरें  »  डीटीएच को टक्कर देते केबल संचालक
डीटीएच को टक्कर देते केबल संचालक
ads by google
14 जुलाई 2008
आवाज़ समाचार


पंजाब के केबल संचालकों ने डीटीएच से मुकाबले की तैयारी शुरु कर दी है। अगले दो महीने में रिलायंस और भारती के लांच हो रहे डीटीएच से निपटने के लिए केबल संचालक महज पांच सौ रुपए में सेट टॉप बॉक्स बांट रहे हैं।

पढ़ें: डीटीएच संचालकों को दोतरफा राहत

फिलहाल पंजाब के पंद्रह लाख केबल टीवी कनेक्शन में डीटीएच की हिस्सेदारी केवल चार से पांच फीसदी है। लेकिन सितम्बर से डीटीएच ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है, क्योंकि भारती और रिलायंस एक साथ अपनी डीटीएच सेवा शुरु कर रहे हैं।

चर्चा है कि इनके साथ डीटीएच संचालक ग्राहकों को एक से बढ़कर एक लुभावने प्रस्ताव देंगे। हालांकि ग्राहकों का मानना है कि अगर केबल की गुणवत्ता में सुधार होता तो वो उसके साथ ही रहना पसंद करेंगे।

इसीलिए अब केबल संचालकों का जोर नई-नई सहूलियतों पर है। यहां तक की डीटीएच के जवाब में अब केबल संचालक भी गुरुद्वारों से सीधा प्रसारण की योजना बना रहे हैं। यानी डीटीएच संचालकों के लिए पंजाब का बाजार आसान नहीं रहने वाला है।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.