09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  प्रधानमंत्री पर हमें गर्व है: राहुल गांधी
प्रधानमंत्री पर हमें गर्व है: राहुल गांधी
ads by google
16 जुलाई 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

अमेठी।
युवा सांसद व कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के मुताबिक भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता देशहित में है और देशहित में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार की परवाह किए बगैर करार पर आगे बढ़ने का कदम उठाया है।

राहुल का कहना है कि परमाणु करार के बारे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लिए गए इस फैसले का वे सौ फीसदी समर्थन करते हैं।

करार के लिए कोई भी कुर्बानी मंजूर: राहुल

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने जिस हिम्मत, दूरदृष्टि और कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन किया है, मुझे उसपर गर्व है”।

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर गए राहुल ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि लोकसभा में विभिन्न दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी युवा सांसद परमाणु करार को देशहित में मानते हैं।

उन्होंने कहा, “सभी युवा सांसद चाहे वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ही क्यों न हों, करार का समर्थन करते हैं। मुझे एक भी ऐसा युवा सांसद नहीं मिला जो परमाणु करार के विरोध में हो”।

परमाणु करार को वैज्ञानिकों का समर्थन

राहुल ने कहा, “करार के मामले में मैं सौ फीसदी प्रधानमंत्री के साथ खड़ा हूं। यदि देशहित में वे कोई कदम उठा रहे हैं, तो ऐसे में आंकड़ों का कोई मतलब नहीं होता। उनकी सरकार विश्वास मत हासिल करने में असफल रहती है, तो रहने दीजिए”।

उन्होंने कहा कि कोई बड़ी उपलब्धि पाने के लिए कभी-कभी सरकार को जोखिम भी उठाना पड़ता है।

परमाणु करार पर डॉ. मनमोहन सिंह के रुख पर कांग्रेस में उभरे विरोध के स्वर के सवाल पर गांधी ने कहा, “पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात से सहमत हैं कि प्रधानमंत्री ने यदि कोई फैसला किया है तो निश्चिततौर पर वह सही होगा”।

परमाणु करार-सरकार का लेखाजोखा

राहुल ने कहा कि परमाणु करार का जिस प्रकार से विरोध हो रहा है, उसे देखकर मुझे अपने पिता स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में उठाए गए उस कदम की याद आती है, जिसका लोगों ने पुरजोर विरोध किया था।

जोश 18 में और है-

आपका राशिफल

शानदार तस्वीरों का खजाना

खास वीडियो- राखी सावंत की अदालत में आमिर  

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Jul 17, 2008
इनसे आपको कोई ख़तरा जो नहीं है तो गर्व ही करेंगे ना ? आप खुले मंच पर आकर प्रेस्स कोंफ़ेरएंसे केयो नही करते, तो पता चल जाएगा की आप कीतेने पानी मे है ?
Ravi Bhushan Delhi
Jul 17, 2008
राहुल को पता लग गया है की सरकार जाने वाली है राहुल गाँधी महान है भविष्य को पहचानता है
ARVIND GUPTA SOMNATH-GUJARAT
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.