|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
22 अगस्त 2008
एजेंसियां
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि वे सिंगुर में टाटा मोटर्स के परियोजना को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि, “हम इस मामले का शांतिपूर्ण हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि टाटा के लखटकिया कार ‘नैनो’ को सिंगुर में बनाए जाने के लिए विपक्षियों का विरोध शांतिपूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अगर टाटा अपनी परियोजना इस क्षेत्र से वापस हटाती है, तो इसकी भारी कीमत राज्य को भी चुकानी पड़ेगी।
टाटा मोटर्स ने सिंगुर छोड़ने की चेतावनी दी
बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि, “हम सभी यही चाहते हैं कि टाटा मोटर्स की नैनो-परियोजना पूरी हो। रतन टाटा भी लोगों की भावनाएं समझते हैं। तृणमूल कांग्रेस ने भी शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया है।”
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब आज रतन टाटा ने राज्य सरकार को सिंगुर से अपनी परियोजना को हटाए जाने की चेतावनी दी है।
टाटा मोटर्स पर ममता बनर्जी का पलटवार
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के सिंगुर में 401 एकड़ जमीन पर टाटा मोटर्स के संयंत्र स्थापित (नैनो कार बनाने के लिए) किए जाने का शुरु से ही विरोध किया जा रहा है।
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
क्रिकेट समाचार