02 सितम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री
नरेंद्र मोदी के बाद अब भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सहायक उपाध्यक्ष गिरीश जौहर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री दीक्षित और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गृहमंत्री शिवराज पाटिल को फिल्म ‘द वेडनेसडे’ के प्रीमियर के लिए आमंत्रित किया है।
पढ़ें: बम धमाका करेंगे नसीरुद्दीन शाहजौहर कहते हैं, “दिल्ली के उप राज्यपाल तेजिंदर खन्ना और विपक्ष के नेता आडवाणी भी सुविधानुसार मंगलवार और गुरुवार को फिल्म देखने पहुंचेंगे”।
महान कलाकार
अनुपम खेर और
नसीरुद्दीन शाह अभिनीत यह फिल्म पुलिस, प्रशासन और जनता से जुड़े कई पहलुओं पर प्रकाश डालती है। जौहर के अनुसार उन्होंने दिल्ली पुलिस के आयुक्त वाई. एस. डडवाल को भी फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है।
पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह बने शातिर आतंकवादी फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने आईएएनएस से कहा कि राजनीतिज्ञों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित करना फिल्म प्रचार का एक तरीका मात्र है।