17 सितम्बर 2008
वार्ता
कोलकाता। वयोवृध्द मार्कसवादी नेता ज्योति बसु को दस दिन बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सिर में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एएमआरआई अस्पताल के उपाध्यक्ष एस.उपाध्याय ने बताया कि, “श्री बसु की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है।”
ज्योति बसु अस्पताल में, हालत स्थिर उन्होंने बताया कि 94 वर्षीय श्री बसु गत पांच सितम्बर को अपने आवास में नहाते समय स्नानघर में गिर गए थे और उनके सिर में चोट लगी थी।