09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  कैबिनेट में आज उड़ीसा पर विचार होगा
कैबिनेट में आज उड़ीसा पर विचार होगा
ads by google

08 अक्टूबर 2008
वार्ता

नई दिल्ली।
उड़ीसा के कंधमाल जिले में लगातार जारी साम्प्रदायिक हिंसा के बीच केन्द्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उड़ीसा की स्थिति के बारे में एक नोट पेश करेंगे।

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पाटिल ने कल इस बारे में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श करके एक नोट तैयार किया है।

सूत्रों के अनुसार मंत्रालय की बैठक में कंधमाल में स्थिति सामान्य बनाने के लिए केन्द्र के अधिकारों के इस्तेमाल तथा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाए जाने की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनट की बैठक में साफतौर पर घोषणा की गई थी केन्द्र वहां सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए तथा नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुनिश्चित करने के लिए कोई भी कदम उठा सकता है।

 

उड़ीसाः गैर-ईसाई लड़की के साथ बलात्कार

इस पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल की बैठक अहम मानी जा रही है।

हालांकि सूत्रों ने वहां पर फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अटकलों को खारिज किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार केन्द्र आज एक बार फिर राज्य सरकार को कड़े शब्दों में वहां स्थिति सामान्य बनाने के लिए शीघ्र समुचित प्रभावी कदम उठाने के निर्देश जारी कर सकता है।

पाटिल ने दो दिन पूर्व राज्य सरकार द्वारा वहां अतिरिक्त केन्द्रीय बल भेजे जाने पर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वहां पहले से ही केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 43 कंपनियां भेजी जा चुकी हैं।

केन्द्र से बार-बार अर्द्धसैनिक बल मांगे जाने की बजाय राज्य सरकार को पहले वहां उपलब्ध केन्द्रीय सुरक्षा बलों का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए और शीघ्र ही स्थिति को सामान्य बनाना चाहिए।

 

उड़ीसाः कंधमाल में फिर हिंसा, 12 घायल 

 

जोश 18 में और है-

 

क्रिकेट जगत के विवाद

फिल्मों की समीक्षा

फोटो गैलरी

 



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Oct 09, 2008
उरिसा पर विचार नही कोंग्रेस का प्रचार होगा ,और वोट का ज़ुगार होगा
brajesh kumar bihar
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.