10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  ईशांत ने बना डाली पोंटिंग की हैट्रिक
ईशांत ने बना डाली पोंटिंग की हैट्रिक
ads by google
21 अक्टूबर 2008
वार्ता

मोहाली।
भारत के युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को आउट करने की हैट्रिक बना डाली है।

पढ़ें: जहीर और हैडिन के बीच ‘तू-तू,मैं-मैं

ईशांत ने यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन कल पोंटिंग को दूसरी पारी में बोल्ड कर यह हैट्रिक पूरी की। ईशांत ने इस मैच की पहली पारी में पोंटिंग को पगबाधा आउट किया था। इससे पहले ईशांत ने बेंगलुरु में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट की दूसरी पारी में पोंटिंग को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों स्लिप में कैच कराया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला भारत के दो तेज गेंदंबाजों जहीर खान और ईशांत दोनों के लिए दिलचस्प साबित हो रही है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला पर विशेष

जहीर ने जहां ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आउट करने की हैट्रिक बनाई है वहीं अब ईशांत ने पोंटिंग को आउट करने की हैट्रिक बना डाली है।

पोंटिंग को पहले भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का आरक्षित (रिजर्व) विकेट माना जाता था। भज्जी ने पोंटिंग को सर्वाधिक नौ बार आउट किया है। लेकिन अब लगता है कि पोंटिंग को युवा तेज गेंदबाज ईशांत ने हरभजन से छीन लिया है। ईशांत ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को पांच टेस्ट मैचों में पांच बार आउट कर चुके हैं।

पढ़ें: हम बड़े लक्ष्य से डरते नहीं हैं- वॉटसन

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में शानदार 123 रन बनाए थे, मगर ईशांत के कमाल के कारण अगली तीन पारियों में वह 17, पांच और दो रन ही बना सके।

ईशांत ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे में पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में जिस तरह पोंटिंग को फंसाकर आउट किया था उसके बाद से पोंटिंग के लिए ईशांत की तेजी से अंदर आती गेंदों को खेलना काफी मुश्किल हो रहा है। कप्तान चाहे अनिल कुम्बले हो या महेन्द्र सिंह धोनी वे पोंटिंग को क्रीज पर आते देख तुरंत ईशांत को गेंद थमा देते हैं।

पढ़ें: ईशांत-भज्जी का कहर, ऑस्ट्रेलिया संकट में

ईशांत के अब 11 टेस्ट मैचों में 34 विकेट हो चुके है जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में 17 विकेट शामिल हैं।


ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
Oct 31, 2008
क्या आप हमें कोटला टेस्ट मैच की फोटो दिखा सकते हैं?
jitender singh sangaria
Oct 25, 2008
ये है इंडियन बॉलर....ये कुछ नहीं है आगे-आगे देखते जाओ, क्या-क्या होता है...लगे रहो ईशांत...
prakash singh delhi
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.