24 अक्टूबर 2008
वार्ता
लंदन। इंग्लैंड ने पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर
मुश्ताक अहमद को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कल यह जानकारी दी।
पढ़ें: मुश्ताक की चोट से गहराया राज इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के साथ लम्बे समय से जुड़े रहे 38 वर्षीय
मुश्ताक इंग्लैंड की टेस्ट और एकदिवसीय टीमों के साथ काम करेंगे। इसके अलावा वह ईसीबी के खिलाड़ी विकास कार्यक्रम में भी सहयोग करेंगे।
पढ़ें: श्रीलंका हटा तो वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा इंग्लैंड मुश्ताक ने पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट मैचों में 185 विकेट और 144 एकदिवसीय मैचों में 161 विकेट लिए थे।