10 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  ख़बरें  »  धूम मचाने आ रहे हैं बॉलीवुड के ‘खान’
धूम मचाने आ रहे हैं बॉलीवुड के ‘खान’
ads by google
05 नवम्‍बर 2008
सीएनएन-आईबीएन

मुम्‍बई।
दीवाली के पूर्व आमिर खान की आने वाली फिल्‍म ‘गजिनी’ की पहली झलक जारी होने के बाद शाहरुख खान और सलमान खान भी ज्‍यादा देर नहीं कर सकते थे।

पढ़ें:- ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का प्रोमो जारी

शाहरुख की फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का पहला प्रोमो 2 नवम्‍बर को उनके जन्‍मदिन पर जारी किया गया। इससे वे काफी उत्‍साहित लग रहे हैं।

शाहरुख ने कहा, ‘यशजी और आदि (आदित्‍य चोपड़ा) ने मुझे कहा कि वे ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की पहली झलक को पूरे देश में अभी जारी नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वे इसे वे मेरे जन्‍मदिन पर जारी करेंगे। इस फिल्‍म में मेरा किरदार बिलकुल आपके जैसा है। मैंने यह फिल्‍म देखी है, यद्यपि मैं खुद अपने काम की कभी प्रशंसा नहीं करता हूं।’ ‍

जहां शाहरुख अपनी नई फिल्‍म में अभी तक न देखे गए किरदार में नजर आएंगे वहीं आमिर खान ‘गजिनी’ में एक्‍शन हीरो के रूप में वापसी कर रहे हैं। आमिर ने हाल के दिनों में इस तरह की भूमिका नहीं की है।

आमिर ने कहा, ‘यह मेरी पहली एक्‍शन फिल्‍म है जो पूरी तरह मनोरंजन से भरी होगी। इस तरह की फिल्‍म में लंबे समय बाद कर रहा हूं। मैं उम्‍मीद करता हूं कि दर्शकों को यह फिल्‍म बेहद पसंद आएगी, क्‍योंकि इसके लिए हमने कड़ी मेहनत की है।’

पढ़ें:- ‘गजिनी’ की पहली झलक में आमिर ने चौंकाया

और हां, बॉलीवुड के तगड़े शरीर वाले हीरो सलमान खान ने अभी हॉल ही अपनी फिल्‍म ‘वीर’ में नए रूप में दिखाई दिए। इस फिल्‍म की पटकथा खुद सलमान खान ने लिखी है।

सलमान ने कहा, ‘इसमें मेरे लंबे बाल है। मैं आम तौर पर आंखों में काजल नहीं लगता, न ही इस तरह के बाल रखता हूं। यह सब मैंने इसलिए किया क्‍योंकि में ‘वीर’ की शूटिंग कर रहा हूं।’

पढ़ें:-लमान ने ‘वीर’ बनकर सबको चौंकाया

मात्र 15 दिनों के भीतर बॉलीवुड के खान की फिल्‍मों की पहली झलक देखने को मिली है। क्‍या बॉक्‍स आफिस पर भी वे अपना जलवा कायम रख पाएंगे, इसके लिए फिलहाल इंतजार करना होगा।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
10 फरवरी 2010
Nov 12, 2008
शारुख़ इस किंग ख़ान
WASIM HUSAIN SURAT
Nov 11, 2008
ख़ान इस किंग ख़ान... राज करो
zahid khan ranchi
सम्बंधित ख़बरे - ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.