13 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी शादी की अफवाह और काम में लापरवाही बरतने संबंधी खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वे कभी अपने काम के साथ समझौता नहीं करतीं।
पढ़ें:- सुष्मिता को अच्छी कहानियों की तलाश
सुष्मिता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं इन अफवाहों के बारे में क्या कहूं! मीडिया मुझे अच्छी तरह जानता है।"
पढ़ें:- क्या से क्या हो गई सुष्मिता सेन?
उन्होंने कहा, "मैं काम से कभी समझौता नहीं करती हूं। एक तरफ लोग सेट पर मेरी प्रतीक्षा करते रहें और दूसरी ओर मैं किसी पार्टी का लुत्फ उठाती रहूं, यह हास्यास्पद है। ऐसा हो ही नहीं सकता।"
पढ़ें:- ‘रानी लक्ष्मी बाई’ की तैयारी में सुष्मिता
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उनके बारे में एक विज्ञापन की शूटिंग से पहले रात भर पार्टी का लुत्फ उठाने की अफवाह जोरों पर थी। इन दिनों सुष्मिता फिल्म 'रानी लक्ष्मीबाई' के निर्माण में जुटी हैं जो उनकी घरेलू निर्माण कंपनी की पहली फिल्म है।