09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  नयी फिल्म  »  फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की रिलीज टली
फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ की रिलीज टली
ads by google
06 दिसम्‍बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

मुम्बई।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और नई अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सही वक्त पर रिलीज नहीं हो रही है।

पढ़ें: शाहरुख ने किया ‘हौले-हौले प्यार...’

इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख 12 दिसम्बर रखी गई है लेकिन यह समय किसी बड़े स्टार की फिल्म के रिलीज के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि मायानगरी मुम्बई समेत पूरे देश में मुम्बई में हुए आतंकी हमलों को लेकर रोष और दुख है।

इस लिहाज से इस फिल्म को उस संख्या में दर्शक मिलने की संभावना नहीं है, जितना कि शाहरुख की फिल्म होने के नाते आशा की जा रही है।

पढ़ें: शाहरूख का दिल आया नंबर 5 पर

यश राज फिल्म्स ने आईएएनएस को बताया कि, “हम तो चाहते हैं कि टिकट खिड़की पर भीड़ जुटे। कब क्या होगा, कौन जानता है।”

जानकार मानते हैं कि पिछले साल ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पैठ जमाने वाले यश राज फिल्म्स ने इस वर्ष कोई बहुत बड़ी हिट नहीं दी और इसी लिहाज से ‘रब ने बना दी जोड़ी’ को उसके लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म माना जा रहा है।

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
Dec 12, 2008
गूड नेवस
kartar new delhi
Dec 11, 2008
रब ने बना दी जोड़ी फ़िल्म एक सुपेर दूपेर हीट फ़िल्म है ओर फ़िल्म मे शाहरुख़ की मोजुदगी ही काफ़ी है शाहरुख़ अपनी दम पे इस फ़िल्म को हित करवा सकता है. मुझे शाहरुख़ पे पूरा भरोसा है की वो अपने आलोचको को एक बार फिर क़रारा जवाब देगा. शाहरुख़ आल दी बेस्ट . डोंट वोर्र्य "मे हू ना"
RAJ BADLANI GWALIOR
Dec 10, 2008
सुपर डूपर फ़लोप फ़िल्म हे,
vishnu ahmedabad
Dec 10, 2008
ये फ़िल्म सुपर फ़लोप रहेंगी, ना तो यशराज का जादू चलेंगा ना शाहरुख़ का.
vishnu ahmedabad
Dec 06, 2008
यशराज फ़िल्म्स ने सहीं डिसीजन लीया है . हर कोई मुंबई हमले से भयभीत है .
pawan bangalore
सम्बंधित ख़बरे - नयी फिल्म
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.