09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  आईसीसी ने भारत-इंग्लैंड की तारीफ की
आईसीसी ने भारत-इंग्लैंड की तारीफ की
ads by google
16 दिसम्बर 2008
वार्ता

दुबई।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मुम्बई में हुए आतंकी हमलों के बावजूद भारत और इंग्लैंड के टेस्ट श्रृंखला खेलने पर राजी होने और चेन्नई में पहले टेस्ट के सफल आयोजन पर दोनों देशों की जमकर प्रशंसा की है।

पढ़ें- चेन्नई में भारत की यादगार जीत,सचिन का शतक

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गाट ने अपने एक संदेश में कहा है कि जिस तरह दोनों देशों ने मुम्बई हमले के बाद जज्बा और हिम्मत दिखाई है वह वाकई काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि मुम्बई में आतंकी हमले के बाद यह टेस्ट श्रृंखला खतरे में पड़‍ गई थी। लेकिन श्रृंखला का पहला टेस्ट बिना किसी बाधा के समाप्त हो चुका है।

तस्वीरों में- भारत ने चेन्नई टेस्ट जीता

लोर्गाट ने अपने संदेश में कहा, “मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से लगातार संपर्क में था। मैंने दोनों बोर्डों को क्रिकेट की मदद के लिए धन्यवाद दिया।”

पढ़ें- सचिन में अभी भी काफी जान है- बॉयकॉट

गौरतलब है कि मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद इंग्लैंड टीम अपना एकदिवसीय दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट गए थे। हालांकि बाद में भारत द्वारा मेहमान टीम को सुरक्षा की पूरी गारंटी देने के बाद इंग्लैंड टीम वापस भारत आई थी।

पढ़ें- सचिन, वीरू और युवी ने जीत छीनी- पीटरसन

लोर्गाट ने कहा, “पिछले सप्ताह मैंने सोचा था कि क्रिकेट को जारी रखना चाहिए और मैच होना चाहिए। अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि चेन्नई में शानदार और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिली।”

उन्होंने कहा, “भारतीय टीम ने पांचवें और अंतिम दिन एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की। लेकिन इंग्लैंड खिलाड़ी जिस दबाव में इस मैच में उतरे उसके लिए वह भी बधाई के पात्र हैं।”

पढ़ें- ‘मुंबईवासियों की मुस्कान लौटाएगा मेरा शतक’

लोर्गाट ने कहा, “मैं इंग्लैंड के रवैये से भी बहुत खुश हूं और आज हम कह सकते हैं कि हम महान खेल क्रिकेट का हिस्सा हैं। खेल हमारे समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। पिछले कुछ दिनों में भारत और इंग्लैंड की टीम ने एकसाथ खेलकर एकता का परिचय दिया है।”

पढ़ें- सचिन ने जीत का अर्धशतक पूरा किया

गौरतलब है कि आईसीसी ने भी भारत के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए अपने मुख्य कार्यकारी लोर्गट को चेन्नई में टेस्ट में भेजा था। लोर्गट पहले दो दिन चेन्नई टेस्ट में मौजूद थे। मोहाली में होने वाले दूसरे टेस्ट में आईसीसी के अध्यक्ष डेविड मोर्गन मौजूद होंगे।

देखिए- भारत-इंग्लैंड श्रृंखला पर विशेष

भारत ने चेन्नई में खेला गया पहला टेस्ट छह विकेट से जीता है और उसे श्रृंखला में 1-0 की बढ़त मिल गई है।

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट: सेहवाग ने भारतीय जीत की आशा जगाई

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट- इंग्लैंड बड़े स्कोर की ओर

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट- भारत ने 155 पर 6 विकेट गंवाए

पढ़ें: चेन्नई टेस्ट- इंग्लैंड ने पहले दिन 229 रन बनाए

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.