09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  सचिन ने अजहर को पीछे छोड़ा
सचिन ने अजहर को पीछे छोड़ा
ads by google
17 दिसम्बर 2008
वार्ता

चेन्नई।
अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर चेन्नई टेस्ट में अपना 41वां शतक बनाने के साथ पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़कर भारत और इंग्लैंड के बीच सर्वाधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पढ़ें- सचिन रैंकिंग में 16वें पायदान पर पहुंचे

सचिन का इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्टों में यह सातवां शतक था और उन्होंने अजहर (15 टेस्ट, छह शतक) को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है। चेन्नई में पहले टेस्ट से पूर्व सचिन और अजहर छह-छह शतकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।

तस्वीरों में- भारत ने चेन्नई टेस्ट जीता

विश्व रिकॉर्ड शतकधारी सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 103 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। भारत ने 387 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने का कारनामा किया था। टेस्ट इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह चौथी सबसे बड़ी जीत थी।

पढ़ें- सचिन में अभी भी काफी जान है- बॉयकॉट

सचिन ने 155 टेस्टों में विश्व रिकॉर्ड 41 शतकों में सर्वाधिक 10 शतक ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ 29 मैचों में बनाए है। उन्होंने इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ सात-सात शतक, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, जिम्बाव्वे और बांग्लादेश के खिलाफ तीन-तीन शतक तथा पाकिस्तान के खिलाफ दो शतक बनाए है।

पढ़ें- सचिन ने जीत का अर्धशतक पूरा किया

देखिए- भारत-इंग्लैंड श्रृंखला पर विशेष

पढ़ें- चेन्नई में भारत की यादगार जीत,सचिन का शतक

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट: सेहवाग ने भारतीय जीत की आशा जगाई

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट- इंग्लैंड बड़े स्कोर की ओर

पढ़ें- चेन्नई टेस्ट- भारत ने 155 पर 6 विकेट गंवाए

पढ़ें: चेन्नई टेस्ट- इंग्लैंड ने पहले दिन 229 रन बनाए

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.