27 जनवरी 2009
वार्ता
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्व केन्द्रीय मंत्री और फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा को आगामी लोकसभा चुनावों में बिहार से टिकट देगी।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यूनीवार्ता को आज यह जानकारी दी। श्री सिंह यहां राज्य में पार्टी प्रत्याशी तय करने के लिये आयोजित प्रदेश में पार्टी के नेताओं की बैठक में भाग लेने आये थे।
श्री सिन्हा द्वारा पार्टी छोडने की अफवाह के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होनें कहा कि श्री सिन्हा बिहार से पार्टी टिकट की मांग कर रहे थे और उनकी यह मांग पार्टी ने पहले ही मान ली है। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि श्री सिन्हा पार्टी नहीं छोडेंगे।