ख़बरें »
देश »
तृणमूल का 12 घंटे का प. बंगाल बंद
तृणमूल का 12 घंटे का प. बंगाल बंद
|
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
01 दिसम्बर 2006
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी 12 घंटे की हड़ताल को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर रेल और बस सेवाओं को बाधित करने की कोशिश की।
कई जगहों पर बसों में तोड़फोड़ किए जाने और रेलगाडियों की आवाजाही ठप्प किए जाने की खबर है। तृणमूल की यह हडताल आज सुबह 6 बजे से शुरू हुई। कोलकाता के पास हावडा में बसों पर हमले की छिटपुट घटनाएं हुई हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। वैसे साल्ट लेक के सेक्टर 6 स्थित आईटी औद्योगिक इकाइयों के कामकाज पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
भारत में अमेरिका के राजदूत डेविड सी मुलफर्ड ने यहां अपने प्रेस कांफ्रेंस का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। तृणमूल के विधायकों ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में जबरदस्त हंगामा किया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 12 घंटे की हडताल का आह्वान कर दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010