13 अप्रैल 2009
वार्ता
ब्लूमफोंटेन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच
जॉन बुकानन ने पूर्व भारतीय कप्तान
सुनील गावस्कर द्वारा उनकी खेल क्षमता पर सवाल उठाए जाने पर कल पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व कप्तान से उनकी समानता की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम आज बुलंदियों पर पहुंची है।
पढ़ें: बुचानन की कप्तान नीति से असहमत हैं मैक्ग्रा ‘द टाइम्स’ ने
बुकानन से हवाले से कहा, “स्टीव वॉ और मैं कुछ मायने में एक जैसे हैं और इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम नई बुलंदियों को छुई और उस पर आज भी बरकरार है। हम दोनों ने ही मौजूदा नियमों को चुनौती दी और ड्रेसिंग रुम के बाहर जीवन के दर्शन को जन्म दिया।” उन्होंने स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न के साथ तल्ख रिश्तों की बात कबूली जब ये दोनों मैदान एक साथ होते थे और वॉर्न अपने कोच के विचारों को स्वीकार करने से मना कर देते। लेकिन यह भी कहा कि वॉर्न को भी उनकी बातें माननी पड़ती थी।
देखिए- लोकसभा चुनाव पर विशेष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कोलकाता टीम के क्रिकेट मैनेजर बुकानन को पिछले दिनों
गावस्कर ने उनकी चार कप्तानों वाली फॉर्मूले को बकवास बताते हुए “असफल क्रिकेटर’ करार दिया था।
पढ़ें: सुनील गावस्कर पर भड़के शाहरूख! बुकानन ने कहा कि उनकी यह ‘थ्योरी’ की काफी आलोचना हुई है क्योंकि अधिकतर लोगों ने इसका गलत मतलब निकाला। उन्होंने कहा, “चार कप्तानों वाली मेरी नीति की अधिकतर लोगों ने गलत व्याख्या की और मैं इस बारे में सफाई देना चाहता हूं।’ पूर्व कोच ने कहा , “मूल रूप से मैं टीम के कप्तान का चयन नहीं करूंगा लेकिन हर मैच के लिए एक कप्तान का चयन किया जाएगा। यह कप्तान मैदान में खिलाड़ियों को उनके स्थान पर भेजने और गेंदबाजी में बदलाव करने के सामान्य फैसले ले सकेगा।”