|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
22 अप्रैल 2009
वार्ता
कोलंबो। श्रीलंका में विद्रोही संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम’ (लिट्टे) के खिलाफ सैन्य अभियान के अंतिम चरण की कार्रवाई के दौरान संगठन के मुख्य प्रवक्ता वी. दयानिधि ने आज सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
दयानिधि के अलावा एक और कमांडर जॉर्ज ने भी सेना के समक्ष हथियार डाल दिए हैं।
सेना सूत्रों ने बताया कि ‘दया मास्टर’ के नाम से कुख्यात लिट्टे के वरिष्ठ नेता दयानिधि ने सैन्य अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
प्रभाकरण को आत्मसमर्पण का आखिरी मौका
वहीं जॉर्ज को लिट्टे की राजनीतिक इकाई के प्रमुख एसपी. तमिलसेलवम का करीबी माना जाता है। तमिलसेलवम की हाल ही में सैन्य अभियान के दौरान मौत हो गई थी।
सेना ने बताया कि लिट्टे के लोगों को आत्मसमर्पण के लिए 24 घंटे की समयसीमा कल समाप्त होने के बाद सेना अंतिम हमला कर आज पूर्वोत्तर युद्धक्षेत्र में कार्रवाई कर रही है।
प्रधानमंत्री श्रीलंका में युद्ध रुकवाएं: करुणानिधि
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
क्रिकेट समाचार