|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
11 मई 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा है कि वह वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी को मार्क्समवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) में वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में दिल्ली और कोलकाता में पार्टी नेताओं से बात भी की है।
| सोमनाथ ने संसद की गरिमा बनाए रखी |
| जब सांसदों पर भड़के लोकसभा अध्यक्ष! |
| ‘लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं सांसद’ |
बांग्ला समाचार चैनल ‘स्टार आनंद’ के साथ एक बातचीत में भट्टाचार्य ने कहा कि वह चटर्जी जैसे कद्दावर नेता को पार्टी से खोकर पीड़ा का अनुभव करते हैं।
जाते-जाते सोमनाथ ने ‘वाम’ को सुनाई!
भट्टाचार्य ने कहा है, “निश्चितरूप से मुझे सोमनाथ की कमी खलती है। सोमनाथ दा जैसे नेता और व्यक्तित्व को खो कर पार्टी ने खुद को काफी पीड़ित महसूस किया है और इस घटना ने निजीतौर पर मुझे बहुत पीड़ा पहुंचाई है”।
ज्ञात हो कि चटर्जी को उस समय पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जब उन्होंने पिछले वर्ष 22 जुलाई को संसद में विश्वास मत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने के पार्टी के निर्देशों को मानने से इंकार कर दिया था।
सोमनाथ चटर्जी ने वापस लिया अपना ‘श्राप’!
| ads by google |

ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
क्रिकेट समाचार