04 जून 2009
वार्ता
लाहौर। पाकिस्तान मुस्लिम लीग.नवाज.पीएमएल.एन. के नेता नवाज शरीफ राष्ट्रीय असेम्बली (संसद) के लिए लाहौर- छह सीट से चुनाव लड़ॆंगे।
जिओ न्यूज ने खबर दी है कि श्री शरीफ राष्ट्रीय असेम्बली की सीट संख्या 123 (लाहौर) के उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कामरज जमां ने कहा कि इस सीट से पीएमएल (एन) के प्रमुख सहित कुल छह निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।
श्री शरीफ की पार्टी के सूत्रों ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क किया जा रहा है कि वे अपना नाम वापस ले लें जिससे श्री शरीफ निर्विरोध निर्वाचित हो सकें।
गत वर्ष हुए आम चुनावों में तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशरफ के इशारे पर श्री शरीफ को चुनाव लडने की इजाजत नहीं दी गयी थी।
बाद में पीएमएल- एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की मिली जुली सरकार बनने के उपरांत लाहौर छह सीट से विजयी रहे श्री मख्दूम जावेद हाश्मी ने श्री शरीफ के निर्वाचन के हक में इस्तीफा दे दिया था।