व्यापार »
लोग »
शेयर बाजार: केतन पारिख अब भी सक्रिय
|
|
शेयर बाजार: केतन पारिख अब भी सक्रिय
|
05 जून 2009
आवाज़ समाचार
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शेयर दलाल केतन पारिख का एक और शेयर घोटाला पकड़ लिया है। सेबी का कहना है कि केतन पारिख अब भी शेयर बाजार में सक्रिय है और उसका पैसा दूसरों के नाम पर बाजार में लगाया जा रहा है।
सेबी ने पता लगाया है कि यह सौदे कर रहे ग्राहक खासकर पांच शेयरों में ही पैसा लगा रहे हैं। यह ग्राहक जिन पांच कम्पनियों में पैसा लगा रहे हैं वो हैं कैल्स लिमिटेड, कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम, बंग ओवरसीज, श्री प्रीकोटेड और टेंपटेंशन फूड्स।
सेबी ने पारिख और इस मामले से जुड़े 26 शेयर दलालों और कम्पनियों को कारोबार करने से रोक दिया है।
आयकर विभाग विभाग के मुताबिक यह सभी ग्राहक पारिख के बिचौलिए हैं।
सेबी ने मामले को ‘इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट’ के पास भेज दिया है। सेबी के मुताबिक केतन पारिख के लोग अप्रैल तक बाजार में कारोबार कर रहे थे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 09 फरवरी 2010
Jun 05, 2009
JAB KOI SHARE BADNE LAGTA HAIN TO sebi ko pareshani shuru ho jati hain ki share main ketan parish ka paisa lega hai per jab koi share girne lagta hain ya koi company bhag jati hain to sebi chuchap biath ker tamasha dekhti hain
sachin haridwar