09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राजनीति  »  जेटली ने भाजपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया
जेटली ने भाजपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया
ads by google

16 जून 2009
वार्ता

नई दिल्ली।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में पिछले कुछ दिनों से चल रहे अंदरनी कलह के बीच वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने जेटली के इस्तीफे की पुष्टि की है।

सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद जेटली ने पार्टी के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया है।

 

यशवंत सिन्हा के इस्तीफे का पता नहीं: राजनाथ 

 

सूत्रों ने बताया कि जेटली के इस्तीफे को वर्तमान पार्टी के कथित अंदरुनी कलह के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए और फिलहाल वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता पद पर बने रहेंगे।

लोकसभा चुनाव में अनपेक्षित हार के बाद भाजपा में चुनाव के हार के कारणों की समीक्षा करने की मांग उठ रही है और इसको लेकर वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह तथा यशवंत सिन्हा ने सार्वजनिक रुप से आवाज उठाई है। इन नेताओं ने हिन्दुत्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हस्तक्षेप को चुनाव में हार के कारणों में एक बताया है।

 

भाजपा में बवाल: यशवंत सिन्हा का इस्तीफा  

 

अगले सप्ताह पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 20-21 जून को हो रही है जिसमें चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी के संगठनात्मक मसलों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - राजनीति
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शाहरुख की फिल्म के विरोध में शिवसैनिक सड़कों पर
पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से कुल 36 शिवसैनिकों को हिरासत में लिया।
पटना: कोचिंग संस्थानों का विरोध जारी, छात्र बेकाबू
कोचिंग संचालकों पर समय से पाठ्यक्रम न पूरा करने का आरोप।
भारतीय शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुए
हीरो होण्डा, इंफोसिस, विप्रो, ग्रासिम, एसीसी के शेयर मजबूत।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.