09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पड़ोस  »  बांध न बनाएं, खालिदा जिया ने मनमोहन को लिखा
बांध न बनाएं, खालिदा जिया ने मनमोहन को लिखा
ads by google

23 जून 2009
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

ढाका।
बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी नेता खालिदा जिया ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि भारत को उत्तर-पूर्व क्षेत्र में टिपाईमुख बांध का निर्माण रोक देना चाहिए।

टिपाईमुख बांध का निर्माण मणिपुर राज्य में बराक नदी पर किया जा रहा है।

 

ब्राजील में बांध टूटने से तीन हजार लोग फंसे

 

समाचार-पत्र ‘डेली स्टार’ ने कहा कि जिया ने सोमवार को अपना पत्र भेजा। यह पत्र भारत के यह कहे जाने के एक दिन बाद भेजा गया है कि परियोजना के संबंध में बांग्लादेश से परामर्श किया गया था और क्षेत्र के पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होगा। पत्र का विवरण नहीं जारी किया गया।

शेख हसीना सरकार के विशेषज्ञों के साथ एक संसदीय दल को बराक नदी के परियोजना स्थल पर भेजे जाने की तैयारी के बावजूद जिया ने यह कदम उठाया है।

 

‘भारत पाकिस्तान को बंजर बना देगा’

 

ब्रह्मपुत्र की सहायक बराक नदी बांग्लादेश में प्रवेश करने के बाद दो हिस्सों में बंट जाती है जिन्हें सुरमा और कुशियारा के नाम से जाना जाता है।

एक अन्य घटनाक्रम में मणिपुर के पांच पर्यावरणविदों ने बांग्लादेश के सिलहट में आयोजित एक सम्मेलन में परियोजना का विरोध किया। वक्ताओं ने दावा कि पर्यावरण विनाश के लिए जिम्मेदार 57 प्रतिशत बांध चीन और भारत में हैं।



ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.