09 फरवरी 2010
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  राज्यवार  »  अहमदाबाद: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरु
अहमदाबाद: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरु
ads by google
24 जून 2009
आईबीएन-7

अहमदाबाद।
अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज सुबह शुरु हो चुकी है। यहां के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस रथ यात्रा में शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस यात्रा पर आंतक का साया मंडरा रहा है।

खुफिया विभाग के मुताबिक आतंकवादी इस बार साधुओं के भेष में या पुलिस की वर्दी में आकर अपने नापाक इरादों को अंजाम दे सकते हैं। इसके बचाव में गुजरात पुलिस ने कई एतिहाती कदम उठाए हैं।

अहमदाबाद में निकली जगन्ना थ यात्रा  

अहमदाबाद की रथ यात्रा कई मायनो में संवेदनशील मानी जाती है। कई बार की यात्रा के दौरान दंगे भड़क उठे हैं। अहमदाबाद में हुए धमाको के बाद ये पहली रथ यात्रा है। ये यात्रा 14 किलोमीटर तक चलती है। जिसमें से आधी यात्रा संवेदनशील रास्तों से होकर गुजरती है। आतंकी इसी परिस्थिती का फायदा उठाने चाहते हैं। इसलिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए हैं।

अहमदाबाद पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस को भी बुलाया गया है। संवेदनशील इलाकों में भारतीय सेना के जवानों को तैनात किया गया है। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं।

मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ से अच्छी बारिश की कामना की। 

ads by google
भेजें   छापें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
09 फरवरी 2010
सम्बंधित ख़बरे - राज्यवार
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
राखी अब लोगों को सजाएंगी
आयटम गर्ल राखी सावंत ने मुंबई में एक ब्‍यूटी सैलून खोला है।
शाहरुख आमिर को मात दे सकते हैं
शाहरुख की फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ को सफलता मिलने की तीन वजह हैं।
बिग बी ने ‘अमन की आशा’ बढ़ाई
भारत और पाकिस्‍तान के बीच अमन बहाली की मुहिम में अमिताभ ने ‘मधुशाला’ का पाठ किया।

ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी

© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.