|
|
|
|
|
|
| बड़ी खबरें: |
26 जून 2009
वार्ता
कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अनीश महाजन को वर्ष 2009-10 के लिए प्रतिष्ठित ‘व्हाइट हाउस फेलोशिप’ के लिए चुना गया है।
महाजन (34) विश्वभर की 15 लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय हैं, जिनका इस फेलोशिप के लिए चयन हुआ है।
इससे पहले अमेरिकी टीवी चैनल ‘सीएनएन’ के मुख्य स्वास्थ संवाददाता संजय गुप्ता को यह फेलोशिप दी जा चुकी है।
रिचर्ड वर्मा की व्हाइट हाउस नियुक्ति पर विवाद
अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पुरस्कार घोषणा के बाद कहा कि वह इस खबर से रोमाचिंत है कि इस तरह के विशिष्ट लोग अगले माह से व्हाइट हाउस से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल विभिन्न दृष्टिकोणों को एक साथ लाने में मदद करेगा बल्कि इन लोगों को मिले अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ अमेरिकी लोगों को मिलेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के मुताबिक महाजन ने कई प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने एचआईवी एड्स से बचाव और रोकथाम के लिए कई लेख भी लिखे हैं।
ओबामा का भारतीय मूल का अधिकारी फंसा
महाजन इससे पहले फोर्ड फाउंडेशन तथा रैंड कॉर्पोरेशन को सलाहकार के रूप में अपनी सेवायें दे चुके हैं।
महाजन वर्तमान में लॉस एंजिल्स नेबरहुड कांउसिल के सदस्य हैं। वह सार्वजनिक नीति विषय समिति के समिति के उप-सभापति भी हैं। उन्होंने सार्वजनिक नीति में बीए तथा ब्राउन विश्वविद्यालय से एमडी किया है।



ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
वीडियो
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
क्रिकेट समाचार